कहीं आपकी राशि भी तो नहीं?16 जुलाई से बदलेगी इन 4 राशियों की किस्मत!
Last Updated:
16 जुलाई से ग्रहों की चाल में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सूर्य देव के राशि परिवर्तन से वर्षों बाद एक बेहद शुभ और दुर्लभ राजयोग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार इसका चमत्कारी असर मुख्य रूप से चार विशेष राशियों पर दिखेगा. इन जातकों के जीवन में अचानक धन और तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं.
देवघरः सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपना अपना राशि परिवर्तन करते है. ज्योतिषशास्त्र में इसका जिक्र है. 16 जुलाई से ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि बदलने वाले हैं और इस बदलाव के साथ एक बेहद शुभ योग भी बनने जा रहा है. वैसे तों इस ग्रह परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, किसी के ऊपर सकरात्मक प्रभाव तो किसी के ऊपर नकारात्मक असर. लेकिन चार राशियों के लिए यह समय खास रहने वाला है. इन पर भगवान सूर्य की कृपा बरसेगी.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने बताया कि बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार 16 जुलाई को सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. संयोग से इसी राशि में पहले से देवगुरु बृहस्पति मौजूद हैं, जिसके कारण सूर्य और गुरु की युति से गुरु-आदित्य राजयोग बनेगा. यह राजयोग बहुत शुभ माना जाता है और लंबे समय बाद ऐसा संयोग बन रहा है. इसका सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से मिथुन, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. इन राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है.
इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत
मिथुन राशिः अगर राशियों की बात करें तो मिथुन राशि के जातकों के लिए यह राजयोग नई उम्मीद लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है.नौकरी और व्यापार में नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा.
कर्क राशिः कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय सबसे अधिक लाभदायक माना जा रहा है.आत्मविश्वास बढ़ेगा, करियर में तरक्की मिलेगी, सम्मान बढ़ेगा और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं.
सिंह राशिः इस राशि के जातकों के लिए यह राजयोग सफलता के नए रास्ते खोल सकता है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा, मानसिक तनाव कम होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य की शुरुआत भी हो सकती है.
धनु राशिः धनु राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना है. अधूरे कार्य पूरे होंगे, व्यापार में लाभ मिलेगा, पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं और स्वास्थ्य में सुधार के साथ मानसिक शांति का अनुभव होगा.कुल मिलाकर 16 जुलाई से बनने वाला गुरु-आदित्य राजयोग इन चार राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव और तरक्की के नए अवसर लेकर आने वाला माना जा रहा है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.


