कुंभ राशि वालों को आज करियर में मिलेगी नई दिशा, आर्थिक परेशानियां होंगी दूर
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: कुंभ राशि के जातक आज (शुक्रवार) अपने करियर को लेकर पूरी तरह फोकस रहेंगे. लंबे वक्त से की जा रही मेहनत का असर अब दिखाई देना शुरू हो सकता है. बिजनेस या नौकरी से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं. काम के सिलसिले में आज यात्रा करनी पड़ सकती है.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति के अनुसार, 10 जुलाई 2026 का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से बाहर निकलने की कोशिश सफल होती नजर आएगी. करियर में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. वहीं परिवार का सहयोग आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है. ऐसे में पूरे दिन संयम, सकारात्मक सोच और सुझाए गए उपायों का पालन करना लाभकारी रहेगा.
करियर में मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
आज कुंभ राशि के जातक अपने करियर को लेकर पूरी तरह फोकस में रहेंगे. लंबे समय से की जा रही मेहनत का असर अब दिखाई देना शुरू हो सकता है. नौकरी या व्यवसाय से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं. काम के सिलसिले में यात्रा या दूसरे शहर जाने की भी संभावना बन रही है.
आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार
पैसों से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने के संकेत हैं. परिवार का सहयोग मिलने से आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी. हालांकि अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी रहेगा. सोच-समझकर खर्च करने से भविष्य में लाभ मिलेगा.
पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ें
ज्योतिषाचार्य शक्ति का कहना है कि बीती बातों में उलझने के बजाय भविष्य पर ध्यान देना अधिक लाभदायक रहेगा. जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें और नए अवसरों का स्वागत करें.
परिवार का मिलेगा पूरा साथ
आज घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. अपनों का सहयोग मिलने से मानसिक तनाव कम होगा और आर्थिक मामलों में भी परिवार का साथ मिल सकता है. रिश्तों में तालमेल बनाए रखने से सुख-शांति बनी रहेगी.
सेहत को लेकर रहें सावधान
आज सिर और कमर दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. पर्याप्त आराम करें, संतुलित भोजन लें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
आज का लकी नंबर और शुभ रंग
10 जुलाई 2026 को कुंभ राशि के लिए लकी नंबर 9 रहेगा. वहीं लाल और वुडन (भूरा) रंग शुभ माना गया है. इन रंगों का उपयोग करना लाभकारी हो सकता है.
आज के लिए उपाय
ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, पुरुष मां लक्ष्मी के मंदिर में लाल गुलाब अर्पित करें. महिलाएं श्रीसूक्त का पाठ करें. यदि आपका पार्टनर है, तो उन्हें आज गुलाब का फूल भेंट करें. इसके अलावा घर के दक्षिण-पूर्व (साउथ ईस्ट) दिशा में गुलाब रखने से शुक्र ग्रह मजबूत होगा और जीवन में सफलता और तरक्की के योग बनेंगे. साथ ही शनिदेव की पूजा करें और अपने ऊपर से एक फिटकरी उतारकर उसे बाहर फेंक दें. ऐसा करने से जीवन की बाधाएं दूर होने और उन्नति के मार्ग खुलने की मान्यता है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


