जोश और होश दोनों के बीच बनाएं रास्ता, ये रहा उपाय…मेष राशि में आज बनेगा ऐसा योग

जोश और होश दोनों के बीच बनाएं रास्ता, ये रहा उपाय…मेष राशि में आज बनेगा ऐसा योग

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 10 July 2026 : मेष राशि में आज चंद्रमा हावी रहेगा. मंगल आपको ऊर्जा, साहस और निर्णय क्षमता देंगे, जबकि चंद्रमा भावनाओं में उतार-चढ़ाव ला सकता है. आज आपको जोश और होश दोनों से काम लेना होगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज परिवार में सहयोग बना रहेगा. किसी सदस्य के साथ छोटी बहस हो सकती है, लेकिन मामला जल्दी सुलझ जाएगा. हनुमान चालीसा का पाठ करें. लाल फूल और गुड़ का दान करें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 10 July 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज लक्ष्मी नारायण योग बनेगा. यह योग मेष राशि के जातकों को आर्थिक तौर पर मजबूत चिरंजीवी और स्वास्थ्य को बेहतरीन बनता है. हालांकि, आज आवेग भरे निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है. आज ऋतु वर्षा है. माष आषाढ़ है. तिथि एकादशी है. नक्षत्र कृतिका है और योग शुभ है. आज सूर्योदय 5:18 पर और सूर्यास्त 6:29 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:58 से 12:54 तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी नया और शुभ काम कर सकते हैं, जो लंबे समय तक आपको फायदा देगा. अशुभ समय राहुकाल रात्रि के 10:28 से 12:00 तक रहेगा. दिशाशूल पश्चिम में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में आज चंद्रमा का प्रभाव प्रमुख रहेगा. मंगल आपको ऊर्जा, साहस और निर्णय क्षमता देंगे, जबकि चंद्रमा भावनाओं में उतार-चढ़ाव ला सकता है. आज आपको जोश और होश दोनों से काम लेना होगा. ​आज शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी लेकिन गुस्सा और तनाव से सिर दर्द या बीपी बढ़ सकता है. मसालेदार भोजन से बचें और पानी अधिक पिएं. हल्का योग और प्राणायाम लाभ देगा. सुबह उठकर अगर कुछ किलोमीटर टहल सकते हैं तो टहलें.

इनके लिए शुभ योग

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है. पार्टनर के साथ गलतफहमी से बचें. खुलकर बात करें. अविवाहित लोगों के जीवन में नया रिश्ता बनने की संभावना है. ​परिवार में सहयोग बना रहेगा. किसी सदस्य के साथ छोटी बहस हो सकती है, लेकिन मामला जल्दी सुलझ जाएगा. घर का माहौल सामान्य रहेगा और सकारात्मकता भरा रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है. निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें. डूबा हुआ धन मिल सकता है. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारियों के लिए नए सौदे बनने के योग हैं.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए आज शुभ रंग लाल और नारंगी है. शुभ अंक 1 और 5 रहेगा. सूर्य देव को जल अर्पित करें. हनुमान जी का पूजन करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. लाल फूल और गुड़ दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed