धनु वाले वृषभ राशि में गोचर के बाद उच्च फल देंगे चंद्रमा, कमजोर होंगे विरोधी

धनु वाले वृषभ राशि में गोचर के बाद उच्च फल देंगे चंद्रमा, कमजोर होंगे विरोधी

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 10 july 2026: धनु राशि वालों के लिए आज चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर लाभप्रद रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता व अप्रत्याशित लाभ मिलेगा. निवेश में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है. धनु राशि के जातकों की विरोधी आज कमजोर हो जाएंगे. जानें धनु राशि वाले जानें 10 जुलाई के राशिफल.

ख़बरें फटाफट

जमुई: आज 10 जुलाई 2026 के दिन धनु राशि के जातकों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं. आज के दिन आपको कई तरह के फायदे पहुंच सकते हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज किसी तरह का लाभ मिल सकता है. अगर आप किसी दुविधा में है, या किसी बात को लेकर चिंता में हैं तो आज के दिन इसका समापन हो सकता है. धनु राशि के जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है. उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. इसके साथ ही आज अधिकारियों से आपके रिश्ते काफी बेहतर होंगे तथा आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिल सकता है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को कहीं से कोई अप्रत्याशित लाभ भी हो सकता है.

चंद्रमा के गोचर का मिलेगा फायदा
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्नचा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन चंद्रमा के गोचर का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं. साथ ही आज के दिन चंद्रमा कृतिका नक्षत्र से भी संचार करेंगे, जिस कारण आज धन लाभ के योग बन रहे हैं आज के दिन चंद्रमा काफी उच्च फल प्रदान करने वाले हैं. इतना ही नहीं चंद्रमा के इस गोचर के कारण आज के दिन गौरी योग का भी निर्माण होगा. ऐसे में धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है. अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, या किसी तरीके के लोन के लिए अपने अप्लाई किया है, तो आज आपको उसमें सफलता मिल सकती है. कोई पुराना कर्ज चुकाने से आपके ऊपर बड़ी आर्थिक जिम्मेदारी का भी आज खात्मा हो सकता है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी तरह की यात्रा पर जाने का भी अवसर मिल सकता है.

आज कमजोर हो जाएंगे आपके विरोधी 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों की विरोधी आज कमजोर हो जाएंगे. हालांकि आज के दिन आपको किसी तरह का धन दान नहीं करना चाहिए. प्यार की बात करें तो आप के लव लाइफ में थोड़ी दूरियां आ सकती हैं. किसी बात को लेकर आपके बीच तनाव हो सकता है. ऐसे में आज के दिन आपको काफी धैर्य से रहने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि परिवार में आज स्थिति सामान्य रहेगी तथा शांतिपूर्ण तरीके से आज का दिन आप गुजर सकेंगे. धनु राशि के जातकों को आज गरीबों को भोजन करना चाहिए तथा उन्हें अन्न दान करना चाहिए. ऐसा करने से आपके लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक दो रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed