मिथुन जातकों की व्यापार में तरक्की के योग, लव लाइफ में बरतनी होगी सावधानी

मिथुन जातकों की व्यापार में तरक्की के योग, लव लाइफ में बरतनी होगी सावधानी

Last Updated:

Mithun Rashifal Today 10 July 2026: ज्योतिषाचार्य संजय ने बताया कि इस समय बुध ग्रह वक्री अवस्था (उल्टी चाल) में हैं. उन्होंने कहा कि बुध, बुद्धि के प्रतीक हैं और जब उन पर शनि की दृष्टि पड़ती है तो विद्या ग्रहण कर रहे छात्रों को आलस्य घेर लेता है. ऐसे मिथुन जातक जो पढ़ाई या किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है.

Mithun Rashifal Today 10 July 2026: आज 10 जुलाई यानी शुक्रवार को चंद्रदेव वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिसके बाद वह कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा का यह गोचर मिथुन राशि वाले जातकों के लिए एक तरफ जहां लाभदायक साबित हो सकता है, वहीं दूसरी तरफ छात्रों (स्टूडेंट्स) के लिए यह समय काफी मुश्किलों भरा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, वक्री बुध और शनि की दृष्टि के कारण विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है. ऐसे में उन्हें करियर और स्वास्थ्य दोनों मोर्चों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

बुध की उल्टी चाल और शनि की दृष्टि का प्रभाव
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने बताया कि इस समय बुध ग्रह वक्री अवस्था (उल्टी चाल) में हैं. उन्होंने कहा कि बुध, बुद्धि के प्रतीक हैं और जब उन पर शनि की दृष्टि पड़ती है तो विद्या ग्रहण कर रहे छात्रों को आलस्य घेर लेता है. ऐसे मिथुन जातक जो पढ़ाई या किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. इस अवधि में आपकी पढ़ाई में बार-बार बाधाएं आने के योग बन रहे हैं.

स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहकर पढ़ाई में लगाएं ध्यान
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि बुध ग्रह की उल्टी चाल और शनि की दृष्टि का दोहरा प्रभाव छात्रों की मानसिकता पर नकारात्मक असर डाल सकता है. एक तरफ तो विद्यार्थी का खुद का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा और दूसरी तरफ कुछ ऐसी बाहरी परिस्थितियां भी पैदा हो सकती हैं जिससे शिक्षा में रुकावट आए. ऐसे समय में आपको अपने मनोबल को बिल्कुल भी कम नहीं होने देना है. उन्होंने कहा कि स्टूडेंट याद रखें कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है, इसलिए पूरी दृढ़ता के साथ अपने काम और लक्ष्य पर डटे रहें.

परीक्षा के समय बीमारी का खतरा, खान-पान पर रखें नियंत्रण
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि इस गोचर काल के दौरान मिथुन राशि वाले जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. ज्योतिष गणना के अनुसार, आप बीमारी के चलते परेशान हो सकते हैं. खासकर जो छात्र परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें परीक्षा के ठीक समय पर अचानक तबीयत खराब होने से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. खान-पान पर नियंत्रण रखें और मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें.

वक्री बुध के अशुभ प्रभाव को दूर करने के अचूक उपाय
उन्होंने कहा कि इस समय बुध वाणी के स्थान पर हैं और उल्टी चाल चल रहे हैं. आप अपने बुध को ठीक करने के लिए फिटकरी से कुल्ला करेंगे तो परिस्थितियां ठीक होती चली जाएंगी. उन्होंने कहा कि बुध के वक्री प्रभाव को खत्म करने के लिए आप पानी में थोड़ी मात्रा में फिटकरी घोल लीजिए और अब इससे कुल्ला कीजिए. इससे आपकी वाणी, व्यवहार, यात्रा और व्यापार में बुध सकारात्मक प्रभाव डालेगा.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed