व्यापार में मिलेगी सफलता, सुलझेगा पैतृक संपत्ति का विवाद; आज का मीन राशिफल

व्यापार में मिलेगी सफलता, सुलझेगा पैतृक संपत्ति का विवाद; आज का मीन राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 09 July 2026: मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में आज (गुरुवार) सुधार आएगा. पैतृक संपत्ति को लेकर जो विवाद चल रहा है, उसका समाधान हो सकता है. निर्णय आपके पक्ष में आने से पैतृक संपत्ति से लाभ की प्राप्ति हो सकती है.

सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज 9 जुलाई 2026 का दिन शुभ फल देने वाला होगा. आज व्यापार से लेकर शिक्षा, करियर और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़े कार्य में लाभ की प्राप्ति हो सकती है. किसी भी कार्य की शुरुआत करने के लिए आज आपका भाग्य अंक 7 है. इसी अंक के साथ अपने कार्यों की शुरुआत करें, जिसमें विशेष सफलता मिलेगी. कोई भी कार्य की शुरुआत करने से पहले पीले वस्त्र पहनें और माथे पर पीला तिलक लगाएं.

सागर के ज्योतिषाचार्य गौरव दुबे ने लोकल 18 को बताया कि मीन राशि के जातक आज व्यापार के क्षेत्र में बहुत उन्नति करेंगे. व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिलने का योग बन रहा है. साथ ही आज जो नया काम शुरू करेंगे, उसमें भी सफलता मिलेगी. आज के दिन ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा. प्रॉपर्टी और फर्नीचर से जुड़े व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं.

आर्थिक स्थिति में सुधार
मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. पैतृक संपत्ति को लेकर जो लड़ाई-झगड़ा चल रहा है, उस समस्या का समाधान होगा. निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है. पैतृक संपत्ति से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है. व्यापार वृद्धि के भी योग हैं, जिससे आय के साधन बढ़ेंगे.

भगवान को पुष्प अर्पित करें
गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि नारायण का दिन है. जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है, वे लक्ष्मीनारायण के मंदिर जाकर दर्शन करें. भगवान को पुष्प अर्पित करें. पढ़ाई में मन लगने लगेगा. वहीं सरकारी नौकरी में बार-बार असफलता मिल रही है, तो ऐसे जातकों के लिए भी गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ होने वाला है. आज वे जो प्रयास करेंगे, उनमें और अधिक निरंतरता आएगी.

स्वास्थ्य राशिफल
आज स्वास्थ्य में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी, न ही किसी बीमारी से परेशान होंगे. जो जातक लंबे समय से हड्डी से संबंधित या आंखों से संबंधित बीमारियों का इलाज करवा रहे हैं और सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसे जातकों को भी आज राहत भरी खबर मिल सकती है.

लव लाइफ राशिफल
लव लाइफ के हिसाब से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आज पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें. समझदारी से निर्णय लें. दोनों के बीच लंबे समय से जो तनाव चल रहा है, वह दूर हो जाएगा और रिश्ता पहले जैसा हो जाएगा. जो जातक सिंगल हैं, उन्हें भी आज कोई खुशखबरी मिल सकती है. आज के दिन राधाकृष्ण के मंदिर जाकर दर्शन करें.

आज के लिए उपाय
मीन राशि के जातकों को आज एक श्रीफल और लाल कपड़ा लेना है. इसी लाल कपड़े में श्रीफल को अच्छे से बांधकर अपने सिर के ऊपर से 7 बार क्लॉक वाइज घुमाएं और फिर इसे बहते हुए पानी में विसर्जित कर दें. इस उपाय से कार्यों में सफलता मिलेगी. लाभ की प्राप्ति होगी.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed