परिवार का मिलेगा साथ, करियर-बिजनेस में सफलता के प्रबल योग; आज का कुंभ राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 09 July 2026: ज्योतिषाचार्य शक्ति ने लोकल 18 से कहा कि आज (गुरुवार) आपके कार्यों का परिणाम मिलने का दिन है. व्यापार और कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में निर्णय आने की संभावना बन रही है. अगर आपने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो अच्छी खबर मिलने के योग भी बन रहे हैं.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति के अनुसार, 09 जुलाई 2026 का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. लंबे समय से रुके हुए कामों में गति मिलने के संकेत हैं. परिवार का सहयोग मिलने से कारोबार में आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं. वहीं नौकरी और करियर से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिस्थितियां बनने के योग हैं. हालांकि मानसिक तनाव और बेवजह के विवादों से बचने की सलाह दी गई है. मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने पर सफलता मिलने की प्रबल संभावना है.
परिवार का मिलेगा पूरा सहयोग
आज परिवार आपके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकता है. यदि आपका कारोबार किसी कारण से रुका हुआ है या अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है, तो परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको नई दिशा देगा. उनके समर्थन से कई अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं.
बिजनेस और करियर में मिल सकते हैं अच्छे परिणाम
ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, आज आपके कार्यों का परिणाम मिलने का समय है. कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपके पक्ष में निर्णय आने की संभावना है. यदि आपने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो सकारात्मक समाचार मिलने के योग भी बन रहे हैं.
तनाव और विवाद से रहें दूर
लगातार काम को लेकर चिंता करना और रात में पर्याप्त नींद न लेना आपकी सेहत और प्रगति दोनों को प्रभावित कर सकता है. आज विवाद या लड़ाई-झगड़े की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें.
अपनी क्षमता को पहचानें
आज का दिन आपको अपनी ताकत और क्षमता को पहचानने का संदेश देता है. यदि आप पूरी लगन और मेहनत से अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे, तो धीरे-धीरे जीवन की सभी इच्छाएं पूरी होने की संभावना बढ़ेगी. करियर में लगातार आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.
लकी कलर, नंबर और शुभ उपाय
आज कुंभ राशि के लिए लाल, सफेद और पीला रंग शुभ माना गया है. लकी नंबर 9 रहेगा. शुभ फल प्राप्त करने के लिए मां लक्ष्मी या भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करें और लाल गुलाब अर्पित कर अपने कार्यों की सफलता की प्रार्थना करें.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


