मिथुन राशि के आज सितारे बुलंद, दूसरों की मदद को मचलेगा मन, लेकिन क्यों?
Last Updated:
Aaj ka mithun rashifal : मिथुन राशि के सितारे आज बुलंद रहेंगे. ग्रहों की इस सुंदर स्थिति का पूरा लाभ उठाने के लिए आपको अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय लोकल 18 से बताते हैं कि आज मिथुन राशि के जातक दूसरों की मदद के लिए पूरी तरह तत्पर रहेंगे. सामाजिक दायरा बढ़ेगा. अपने जरूरी कामों को नजरअंदाज न करें. माता-पिता के सुझाव आपके लिए टॉनिक का काम करेंगे. आज कर्ज लेने से बचें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें.
देहरादून. आज 8 जुलाई यानी बुधवार के दिन चंद्रमा मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं. चंद्र देव का यह राशि परिवर्तन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बेहद सकारात्मक और शुभ रहने वाला है. आज के दिन आपके सितारे बुलंद रहेंगे, जिससे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपको उन्नति देखने को मिलेगी. हालांकि, ग्रहों की इस सुंदर स्थिति का पूरा लाभ उठाने के लिए आपको अपने दिनचर्या और व्यवहार में थोड़ा संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय लोकल 18 से बताते हैं कि आज मिथुन राशि के जातक दूसरों की मदद के लिए पूरी तरह तत्पर रहेंगे. उनका सामाजिक दायरा बढ़ेगा, लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा है कि दूसरों की सहायता करने के चक्कर में कहीं आप अपने जरूरी कामों को नजरअंदाज न कर बैठें, अन्यथा आपके खुद के कार्य अटक सकते हैं. आज आपकी वाणी में एक विशेष प्रभाव रहेगा, जो लोगों पर गहरा असर छोड़ेगा, इसलिए बातचीत करते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें. आज के दिन घर में किसी नए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या उपकरण की खरीदारी के भी मजबूत योग बन रहे हैं.
कमजोर चंद्रमा लाएगा आफत
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज मिथुन राशि के जातकों को अपने माता-पिता का भरपूर स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आपको मानसिक मजबूती मिलेगी और उनके सुझाव आपके लिए टॉनिक का काम करेंगे. आज आप आज किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं तो अपनी माता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद जरूर लें. इससे आपको सफलता मिलना तय है. इसके विपरीत, ज्योतिषीय गणना के अनुसार जो लोग अपनी भोग-विलास की आदतों के कारण फिजूलखर्च करते हैं और कर्ज लेते हैं, उनका चंद्रमा कमजोर हो जाता है. ऐसी स्थिति में रोग, ऋण और शत्रु चंद्रमा की कलाओं की तरह घटते-बढ़ते रहते हैं, जिससे व्यक्ति लंबे समय तक परेशान रहता है. इसलिए आज कर्ज लेने से बचें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें.
विदेशी यात्रा के योग
ज्योतिषाचार्य संजय के मुताबिक, वर्तमान ग्रह दशा की बात करें तो इस समय सूर्य को छोड़कर बाकी सभी ग्रहों पर देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि बनी हुई है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा के साथ बृहस्पति गोचर करते हैं, तो जातकों को विदेश से धन लाभ होने की प्रबल संभावनाएं बनती हैं. मिथुन राशि के जो जातक लंबे समय से विदेश जाने का सपना देख रहे हैं या विदेशी कंपनियों से जुड़कर काम करना चाहते हैं उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल है. ग्रहों के इस विशेष संयोग के कारण आपकी विदेशी यात्रा के रास्ते साफ हो सकते हैं. हालांकि, शुक्र, बुध और चंद्रमा की स्थिति के कारण मन में थोड़ा कंफ्यूजन पैदा हो सकता है जिससे आपको अपनी निर्णय क्षमता को मजबूत रखना होगा.
निवेश के लिए कैसा समय
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि जो जातक लंबे समय से कहीं पैसा इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत भाग्यशाली साबित होने वाला है. शेयर मार्केट में बूम देखने को मिल सकता है, इसलिए अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन अवसर है. ग्रहों की मौजूदा स्थिति इशारा करती है कि अगर आप आज मेडिकल के क्षेत्र में या जमीन और प्रॉपर्टी पर अपना पैसा लगाते हैं तो आपको भविष्य में बड़ा आर्थिक मुनाफा देखने को मिलेगा. निवेश के दृष्टिकोण से आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला साबित होगा, लेकिन ध्यान रहे कि आप गोल्ड में इन्वेस्ट न करें.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


