रक्षाबंधन कब है? जानें तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा लगेगी या नहीं

रक्षाबंधन कब है? जानें तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा लगेगी या नहीं

होमताजा खबरधर्म

रक्षाबंधन कब है? जानें तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा लगेगी या नहीं

Last Updated:

Raksha Bandhan Kab Hai 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा को भद्रा से मुक्त मुहूर्त में मनाते हैं. भद्रा में राखी नहीं बांधते हैं. बहनें भाई को राखी बांधकर उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं, वहीं भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं. इस साल रक्षाबंधन की तारीख और राखी बांधने का मुहूर्त क्या है? रक्षाबंधन पर भद्रा लगेगी या नहीं?

Zoom

रक्षाबंधन 2026 तारीख और मुहूर्त.

Raksha Bandhan Kab Hai 2026 Date: रक्षाबंधन भाई और बहन के अटूट प्रेम का त्योहार है. इस अवसर पर बहन अपने भाई की कलाई पर प्रेम का धागा बांधती है और उसके सुखी जीवन की कामना करती है. वहीं भाई उसकी रक्षा का प्रण लेता है. बहन को उपहार और दक्षिणा देता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं. लेकिन जब भद्रा का साया होता है तो रक्षाबंधन के त्योहार का मजा किरकिरा हो जाता है. भद्रा की वजह से रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन का हो जाता है या राखी बांधने का समय सुबह की जगह शाम या रात का हो जाता है. आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन कब है? राखी बांधने का मुहूर्त क्या है? रक्षाबंधन पर भद्रा है या नहीं?

रक्षाबंधन 2026 तारीख

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण पूर्णिमा या सावन पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह में 9 बजकर 8 मिनट से शुरू हो रही है. इस तिथि का समापन 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा.

श्रावण पूर्णिमा की उदयाति​थि 28 अगस्त दिन शुक्रवार को है. ऐसे में इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा. हालां​​कि उस दिन पूर्णिमा तिथि सुबह में ही है, लेकिन उदयातिथि पूरे दिन के लिए मान्य होती है. ऐसे में 28 अगस्त को पूरे समय सावन पूर्णिमा होगी.

रक्षाबंधन 2026 मुहूर्त

इस साल रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 3 घंटा 51 मिनट का है. बहनें भाई को राखी सुबह में 5 बजकर 57 मिनट से सुबह 9 बजकर 48 मिनट के बीच बांध सकती हैं.

रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त में लाभ-उन्नति मुहूर्त और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त भी शामिल हैं. राखी वाले दिन लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह में 07:33 ए एम से लेकर सुबह 09:10 ए एम तक रहेगा, वहीं अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह में
09:10 ए एम से लेकर सुबह 10:46 ए एम तक रहेगा. इन दोनों से पहले चर-सामान्य मुहूर्त सुबह 05:57 ए एम से लेकर सुबह 07:33 ए एम तक है.

क्या रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है?

इस साल सावन पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ समय पर भद्रा का साया रहेगा, लेकिन रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है. इस बार रक्षाबंधन का त्योहार भद्रा से मुक्त है. लेकिन सावन पूर्णिमा की तिथि जब 27 अगस्त को शुरू हो रही है तो उस दिन भद्रा सुबह में 09 बजकर 08 मिनट से रात 09 बजकर 32 मिनट तक है.

इस भद्रा का वास पाताल और धरती पर होगी. पाताल की भद्रा सुबह में 09:08 ए एम से लेकर दोपहर 01:35 पी एम तक रहेगी, वहीं धरती पर भद्रा का समय दोपहर 01:35 पी एम से लेकर रात 09:32 पी एम तक है. इस दिन आप 01:35 पी एम से 09:32 पी एम के बीच कोई शुभ काम न करें.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed