साप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह शुभचिंतक मित्रों का मिलेगा साथ, सिंह और कन्

साप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह शुभचिंतक मित्रों का मिलेगा साथ, सिंह और कन्

Last Updated:

Weekly Horoscope 29 June to 5 July 2026: जुलाई का पहला सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव तो सिंह और कन्या राशि वालों के लिए फलदायक रहने वाला है. कर्क राशि वाले इस सप्ताह लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और बातचीत के माध्यम से किसी भी मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करें, अन्यथा बनी-बनाई बात भी बिगड़ सकती है. सिंह राशि वालों का अगर कोई काम लंबे समय से कहीं अटका हुआ था तो इस सप्ताह वह किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो जाएगा. कन्या राशि वाले धार्मिक गतिविधियों में खूब व्यस्त रहेंगे और घर या समाज में कोई धार्मिक आयोजन भी कर सकते हैं. साथ ही तीर्थ यात्रा के भी योग बन रहे हैं. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 29 जून से 5 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 29 June to 5 July 2026
कर्क राशि वालों को जुलाई का पहला सप्ताह धन, समय और ऊर्जा का प्रबंधन करना होगा, अन्यथा उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी. अगर आप नौकरी या कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो योजना बनाने के साथ-साथ आपको उस दिशा में प्रयास भी करने होंगे. केवल भविष्य की योजना बनाने में उलझे रहने से कुछ हासिल नहीं होगा. सप्ताह के मध्य में घरेलू विवादों के कारण मन में तनाव रहेगा. परिवार से जुड़े किसी मामले में माता-पिता का सहयोग न मिलने पर आप दुखी रहेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी भी विवाद से खुद को दूर रखें और किसी के बहकावे में आकर कोई शॉर्टकट अपनाने की गलती न करें. इस दौरान यदि आप नियम-कायदों की अनदेखी करेंगे, तो आपको अनावश्यक परेशानियों और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप लव रिलेशन में हैं, तो अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और बातचीत के माध्यम से किसी भी मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करें, अन्यथा बनी-बनाई बात भी बिगड़ सकती है. जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी और आपके शुभचिंतक मित्र आपका साथ देंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है.

भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 11

सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 29 June to 5 July 2026
सिंह राशि वालों को जुलाई के पहले सप्ताह जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है. अगर आपका कोई काम लंबे समय से कहीं अटका हुआ था तो इस सप्ताह वह किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो जाएगा. सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों से निकटता बढ़ेगी और आप उनका भरपूर लाभ उठा पाएंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको कोई नया ज्ञान या कौशल सीखने का अवसर मिल सकता है. सप्ताह के पहले भाग की तरह ही दूसरा भाग भी खुशियों और सौभाग्य से भरा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल वातावरण मिलेगा जिसमें आप अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे. इस दौरान आपको काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है. बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जबकि नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय के स्रोत मिलेंगे. इस दौरान नए दोस्त बनाने से आपको आर्थिक और सामाजिक लाभ भी मिल सकता है. सप्ताह के अंत में आपको अपने परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे.

भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली अंक: 12

कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 29 June to 5 June 2026
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह सौभाग्यशाली है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आपकी लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति या स्थानांतरण की इच्छा पूरी हो सकती है. अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है. इस दौरान आप धार्मिक गतिविधियों में खूब व्यस्त रहेंगे और घर या समाज में कोई धार्मिक आयोजन भी कर सकते हैं. तीर्थ यात्रा के भी योग बन रहे हैं. अगर आप लंबे समय से विदेश में अपना करियर या व्यवसाय स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे तो इस दौरान आपको इस दिशा में बड़ी सफलता मिल सकती है. उच्च शिक्षा के मार्ग में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले सुलझेंगे. परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यवसाय में उम्मीद से अधिक लाभ होगा. व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी नई मित्रता से लाभ मिलेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. लव रिलेशन मजबूत होंगे और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 7

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed