साप्ताहिक राशिफल: मेष और वृषभ राशि वाले इस सप्ताह नौकरी-कारोबार के साथ धन का रखें ध्यान, म

साप्ताहिक राशिफल: मेष और वृषभ राशि वाले इस सप्ताह नौकरी-कारोबार के साथ धन का रखें ध्यान, म

Last Updated:

Weekly Horoscope 29 June to 5 July 2026: जुलाई का पहला सप्ताह मेष और वृषभ राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी तो मिथुन राशि वालों के लिए फलदायक रहने वलाा है. इस सप्ताह परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे मेष राशि के छात्रों को आलस्य से बचना होगा, अन्यथा अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं होंगे. वृषभ राशि वालों को अपने प्रेम और दाम्पत्य संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने की कोशिश करनी चाहिए. मिथुन राशि वाले किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें और कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 29 जून से 5 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 29 June to 5 July 2026
मेष राशि वालों को जुलाई के पहले सप्ताह अपने नियोजित कार्यों को पूरा करने और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस सप्ताह आपको भाग्य से अधिक कर्म पर विश्वास करते हुए कड़ी मेहनत करनी होगी. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को आलस्य से बचना होगा, अन्यथा अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं होंगे. सप्ताह के मध्य में आप किसी पारिवारिक समस्या के कारण मानसिक तनाव से गुजरेंगे. इस दौरान आपके परिवार का कोई बुजुर्ग सदस्य बीमार रह सकता है. आपको अचानक भूमि और भवन संबंधी विवादों का भी सामना करना पड़ सकता है. ऐसे मुद्दों को कोर्ट-कचहरी में ले जाने के बजाय आपसी बातचीत से सुलझाना बेहतर होगा. नौकरीपेशा लोगों को उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. इस दौरान आपको अपने काम में लापरवाही से बचना होगा, अन्यथा गलतियों के लिए बॉस से डांट पड़ सकती है. मेष राशि वालों को लव रिलेशन को बनाए रखने के लिए हंसी-मजाक करते समय दूसरों की गरिमा का ख्याल रखने की आवश्यकता होगी. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें.

भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1

वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 29 June to 5 July 2026
वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई का पहला सप्ताह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको लाभ की जगह हानि उठानी पड़ सकती है. इसी तरह भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त और पैसों के लेन-देन में भी बहुत सावधानी बरतें. इस सप्ताह धन-संपत्ति के साथ-साथ आपको स्वास्थ्य को लेकर भी बहुत सतर्क रहना चाहिए. सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, जिसके कारण सोचे हुए काम पूरे नहीं कर पाएंगे. ऐसे में अपनी दिनचर्या और खान-पान का ध्यान रखें. सप्ताह के उत्तरार्ध में परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है. इस दौरान युवा वर्ग मौज-मस्ती में अपना समय बर्बाद करते नजर आएंगे. संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी. वृषभ राशि वालों को अपने प्रेम और दाम्पत्य संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने की कोशिश करनी चाहिए. दूसरों के साथ ऐसा व्यवहार ना करें जो आपको अपने लिए पसंद ना हो. सप्ताह के अंत में आपको काफी राहत महसूस होगी जब आपके करियर या व्यवसाय से जुड़ी समस्या हल हो जाएगी.

भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6

मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 29 June to 5 July 2026
मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको मनचाही सफलता मिलेगी, लेकिन ध्यान रखें कि आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें और कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें. अगर आप नौकरी में बदलाव या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही मेहरबान रहेंगे. संतान पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. संतान से जुड़ी उपलब्धियां आपके सम्मान का कारण बनेंगी. सप्ताह के मध्य में आपको अचानक कहीं से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. इस दौरान मनचाही चीज मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. कार्यक्षेत्र और परिवार में आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध बहुत शुभ रहने वाला है. इस दौरान आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे आपको काफी फायदा होगा और बाजार में आपकी साख बढ़ेगी. लव रिलेशन के लिए यह सप्ताह अनुकूल है. आपके लव पार्टनर के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा. किसी से दोस्ती लव रिलेशन में बदल सकती है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद
भाग्यशाली अंक: 2

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed