दूर होगी आर्थिक दिक्कत, भोलेनाथ की पूजा से मिलेगा शुभ फल; आज का कुंभ राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 29 June 2026: कुंभ राशि वालों के वैवाहिक और प्रेम संबंधों में आज (सोमवार) सहयोग और समझदारी बनी रहेगी. आपका पार्टनर हर हालात में आपका साथ देगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति के अनुसार, 29 जून 2026 का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है. आज यदि आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे, तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं. वहीं जीवन में स्थिरता भी धीरे-धीरे बढ़ेगी. हालांकि स्वास्थ्य और काम में हो रही देरी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. भगवान शिव की आराधना और बताए गए उपाय करने से शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.
काम पर रखें पूरा फोकस, मिलेगी सफलता
आज जिस भी कार्य की योजना बना रहे हैं, उसपर पूरी एकाग्रता से काम करें. लक्ष्य से भटकने के बजाय अपने प्रयासों को सही दिशा दें. आपकी मेहनत का फल मिलने के प्रबल योग हैं और ईश्वर का आशीर्वाद भी आपके साथ रहेगा.
मजबूत होगी आर्थिक स्थिति
काफी समय से चली आ रही धन संबंधी परेशानियां अब धीरे-धीरे कम होती नजर आएंगी. आर्थिक स्थिरता की ओर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. आने वाले समय में आपकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है.
उलझनों से बचें और धैर्य रखें
जीवन में कुछ कार्यों में देरी हो सकती है लेकिन इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. जितना अधिक उलझेंगे, उतना ही मानसिक तनाव बढ़ेगा. धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें.
जीवनसाथी का मिलेगा पूरा सहयोग
वैवाहिक और प्रेम संबंधों में आज सहयोग और समझदारी बनी रहेगी. आपका पार्टनर हर परिस्थिति में आपका साथ देगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी.
स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान
बदलते मौसम के कारण सिरदर्द और कमर दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. खानपान संतुलित रखें, पर्याप्त आराम करें और अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें. स्वस्थ रहेंगे, तो अपने कार्यों पर बेहतर तरीके से फोकस कर पाएंगे.
आज का उपाय
भगवान शिव के मंदिर जाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और किसी भी फल का रस अर्पित करें. अभिषेक का जल स्वयं पर और अपने घर में छिड़कने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के मार्ग खुलेंगे.
लकी नंबर: 8
लकी कलर: आसमानी नीला
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


