Personality Test: आप कैसे व्यक्ति हैं? आपमें कितनी क्षमता है? अंगूठे की आकृति से पता चलेगा
Last Updated:
Personality Test: आपके अंगूठे का आकार कैसा है? क्या यह मुड़ा हुआ है या सीधा है या मोटा या चपटा है? इन अंगूठे के आकार, रूप और रंग से आप कैसे व्यक्ति हैं, को जाना जा सकता है. यह सब सामुद्रिक शास्त्र में लिखा हुआ है. सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अंगूठे का आकार, लंबाई और बनावट से किसी व्यक्ति के स्वभाव, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता और भावनात्मक प्रवृत्ति के बारे में जाना जा सकता है. इस रोचक संकेत को आइए जानते हैं.
अंगूठे की संरचना से आपके व्यक्तित्व का लगेगा पता.
ज्योतिष में सामुद्रिक शास्त्र को विज्ञान की तरह मान्यता है. इसमें हाथ की संरचना, बनावट, आकृति और रेखाओं का विशेष महत्व है. इन चिन्हों से व्यक्ति के पूरे भविष्य का जाना जा सकता है. हालांकि इसमें पारंगत लोग ही इस तरह की भविष्यवाणी कर सकते हैं. चूंकि कंप्यूटर क्रांति के बाद अब बहुत कुछ सभी लोगों से एक क्लिक की दूरी पर उपलब्ध हो जाता है, इसलिए सामुद्रिक शास्त्र के हिसाब से आप भी अपने व्यक्तित्व को समझ खुद समझ सकते हैं. आप कैसे व्यक्ति हैं, आपका स्वभाव कैसा है, आपमें नेतृत्व क्षमता कितनी है, इसे अंगूठे की रूपरेखा और संरचना से जाना जा सकता है. आइए इसे विस्तार से जानते हैं.
(नोट: सामुद्रिक शास्त्र और व्यक्तित्व परीक्षण से संबंधित ये विवरण पारंपरिक मान्यताओं और प्रचलित मतों पर आधारित हैं. इनका कोई पूर्ण वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व केवल उसके शरीर के अंगों की बनावट से ही नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, अनुभवों और सोचने के तरीके से भी निर्धारित होता है. इसलिए, उपरोक्त जानकारी को केवल रोचक तथ्य के रूप में ही लिया जाना चाहिए.)
About the Author

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें


