कन्या राशि वालों के लिए बड़ा संकेत! अपनी ये बात किसी को बताई तो हो सकता नुकसान

कन्या राशि वालों के लिए बड़ा संकेत! अपनी ये बात किसी को बताई तो हो सकता नुकसान

Last Updated:

Kanya Rashi Today: कन्या राशि वालों की आज किस्मत आपका साथ दे सकती है. व्यापार में धन लाभ के भी अच्छे योग बन रहे हैं. लेकिन अपनी निजी बातें और भविष्य की योजनाएं किसी से साझा करने से बचें, वरना बनता काम बिगड़ सकता है.

ख़बरें फटाफट

Kanya Rashi Today: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है, लेकिन कुछ मामलों में सतर्कता बरतना भी बेहद जरूरी होगा. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के बाद एकादशी तिथि का प्रभाव रहेगा. इसके साथ ही स्वाति नक्षत्र और शिव योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ माना जाता है. वहीं चंद्रमा का तुला राशि में प्रवेश भी आपके जीवन के कई क्षेत्रों को प्रभावित करेगा.

ग्रहों की स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा, लेकिन सफलता पाने के लिए आपको धैर्य, समझदारी और सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत होगी. दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी और मन में सकारात्मक विचार आएंगे. लंबे समय से चल रही किसी चिंता से राहत मिल सकती है. कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है या फिर किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा. आज आप मानसिक रूप से पहले से अधिक मजबूत महसूस करेंगे और अपने कार्यों को लेकर उत्साहित भी रहेंगे.

क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य 
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्तिथ मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचित करते हुए कहाँ की हालांकि दिन शुभ रहने के बावजूद आपको अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें किसी भी व्यक्ति के साथ साझा करने से बचना चाहिए. कई बार लोग आपकी खुशी या आपकी योजनाओं को देखकर ईर्ष्या कर सकते हैं और उनकी नकारात्मक सोच आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकती है.

यदि आप किसी नए व्यवसाय, निवेश, नौकरी परिवर्तन या किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं तो उसे फिलहाल गुप्त रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा. आज का दिन यह संकेत दे रहा है कि जितना कम आप अपनी योजनाओं के बारे में दूसरों को बताएंगे, उतनी ही तेजी से सफलता आपके करीब आएगी. बिना जरूरत किसी से सलाह लेने या अपनी हर बात लोगों को बताने की आदत आज नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए चुपचाप अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और अपने कार्यों को पूरा करने में जुटे रहें.कई बार सफलता तब मिलती है जब व्यक्ति कम बोलता है और ज्यादा काम करता है, इसलिए आज इसी नीति को अपनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

कोर्ट कचहरी मामलो मे रहे सतर्क 
यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी, सरकारी कार्यालय या किसी कानूनी प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें.ग्रहों की स्थिति बता रही है कि जो लोग अपने कानूनी मामलों को टालते आ रहे हैं, उन्हें आगे चलकर बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.इसलिए आज का दिन ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए अनुकूल माना जा रहा है. जरूरी दस्तावेजों की जांच करें, अधूरे कार्यों को पूरा करें और यदि किसी अधिकारी से मिलने की जरूरत है तो उसमें देर न करें. समय पर उठाया गया कदम भविष्य की बड़ी परेशानियों से बचा सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन मेहनत करने का संकेत दे रहा है. पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन आलस्य से दूरी बनाकर रखनी होगी.प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अपने लक्ष्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

परिवार मे शांति का रहेगा माहौल 
पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण पूरी तरह आपके मन के अनुसार नहीं रहेगा. किसी छोटी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद या तनाव की स्थिति बन सकती है. हालांकि यह तनाव लंबे समय तक नहीं रहेगा, लेकिन यदि आपने गुस्से में प्रतिक्रिया दी तो मामला बढ़ सकता है. इसलिए आज धैर्य और समझदारी से काम लेना ही सबसे अच्छा विकल्प होगा. परिवार के बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें. उनकी बातों में आपके लिए लाभ छिपा हो सकता है. जीवनसाथी के साथ भी बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. छोटी सी गलतफहमी भी विवाद का रूप ले सकती है. वहीं स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा. मानसिक रूप से आप काफी खुश और संतुष्ट महसूस करेंगे, जिसका सकारात्मक असर आपके शरीर पर भी दिखाई देगा.फिर भी खानपान में लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम जरूर लें.

व्यापार चलेगा आज चकाचक 
व्यापार और आर्थिक मामलों में आज का दिन काफी शुभ संकेत लेकर आया है. कारोबार करने वाले लोगों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है और किसी नए ग्राहक या नए सौदे से भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है.जो लोग लंबे समय से व्यापार में मंदी का सामना कर रहे थे, उन्हें आज राहत की खबर मिल सकती है. माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी हुई दिखाई दे रही है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से प्रभावित हो सकते हैं और भविष्य में इसका लाभ पदोन्नति या नई जिम्मेदारी के रूप में मिल सकता.

उपाय –आज हरे रंग के वस्त्र पहनें और किसी गाय को हरा चारा अवश्य खिलाएं.ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी और शुभ फल मिलने की संभावना बढ़ेगी.

About the Author

Amit Singh

8 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. क्राइम, खेल, …और पढ़ें

Source link

You May Have Missed