करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी, मगर लव लाइफ और रिश्तों में बढ़ सकती है उलझन
Last Updated:
Mithun Rashifal 22 June 2026: 22 जून सोमवार को मिथुन राशि वालों के लिए ‘व्यतिपात योग’ और ‘राज आदित्य योग’ का अनूठा संयोग बन रहा है. जानें क्यों ज्योतिषाचार्य ने आज हरे रंग और सालियों से दूरी बनाने को कहा है, और करियर में कैसे मिलेगा ‘विष्णु लक्ष्मी योग’ का लाभ.
Mithun Rashifal 22 June 2026 (आज का मिथुन राशिफल): आज 22 जून यानी सोमवार का दिन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति काफी अनूठी और मिश्रित प्रभाव लेकर आई है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज आपकी राशि के लिए ‘व्यतिपात योग’ बना हुआ है, जिसका सीधा मतलब है कि आज के दिन सब कुछ उलट-पुलट हो सकता है. आप जो भी सोचेंगे, परिणाम उसके ठीक विपरीत आने की आशंका है. ज्योतिषाचार्य संजय का कहना है कि आज आप भले ही कितने भी बुद्धिमान क्यों न हों, लेकिन आर्थिक रूप से निर्धनता के शिकार रह सकते हैं. ऐसे में आज आपको बेहद संभलकर और धैर्य के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है.
उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और ‘राज आदित्य योग’ देंगे मिला-जुला परिणाम
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि ग्रहों के नक्षत्रों की बात करें तो आज उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र है, जो कि सूर्य का नक्षत्र माना जाता है. सोमवार के इस विशेष दिन पर नारी और पुरुष का एक अनूठा योग भी बन रहा है. इसके साथ ही मौसम में बारिश की संभावना भी दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि जब सूर्य का नक्षत्र चंद्रमा के साथ गोचर करता है, तो मन में एक अजीब सी उदासी का आलम बना रहता है. आप सोचेंगे कुछ और, होगा कुछ और, जिससे आपका मोरल थोड़ा डाउन हो सकता है. हालांकि, राहत की बात यह है कि आज आपकी राशि के ऊपर सूर्य और बुध का ‘राज आदित्य योग’ भी संचार कर रहा है. लग्न में बुध के बैठे होने से आपके भीतर विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की गजब की क्षमता यानी ‘पानी में पत्थर तैराने की कला’ आ जाएगी.
हरा रंग और सालियों से करें पूरी तरह परहेज
विशेष रूप से सावधान करते हुए ज्योतिषाचार्य ने मिथुन राशि के शादीशुदा पुरुषों को एक खास सलाह दी है. आज के दिन आपको अपनी सालियों से थोड़ी दूरी बनाकर रखनी होगी और साथ ही हरे रंग के इस्तेमाल व कपड़ों से पूरी तरह परहेज करना होगा. इन दोनों ही चीजों से आज आपको बहुत ज्यादा दूर रहने की जरूरत है, क्योंकि लापरवाही बरतने पर आपको समाज में बदनामी और भारी वित्तीय या मानसिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. इस मोर्चे पर बरती गई थोड़ी सी भी असावधानी आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ सकती है.
करियर में बड़ी पदोन्नति और ‘विष्णु लक्ष्मी योग’ की संभावना
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि करियर और आर्थिक उन्नति के मामले में आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है. इस समय आकाश मंडल में बृहस्पति और शुक्र मिलकर ‘विष्णु लक्ष्मी योग’ का निर्माण कर रहे हैं, जो सीधे तौर पर आपके धन भाव यानी धन वाले स्थान पर चल रहा है. इसके साथ ही, इसके मूल त्रिकोण में शनि का सकारात्मक प्रभाव भी देखा जा रहा है. ग्रहों की यह जुगलबंदी आपके करियर के लिए बेहतरीन फलादेश लेकर आई है, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. उदाहरण के तौर पर, आज आपको दफ्तर में ‘हेड ऑफ द डिपार्टमेंट’ जैसी बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.
मैत्री भाव बढ़ाने से आपको मिलेगा साथियों का भरपूर सहयोग
ज्योतिषाचार्य संजय ने मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन को सफल बनाने के लिए कुछ खास उपाय और मंत्र भी दिए हैं. उन्होंने कहा कि आज आप जितना अधिक मैत्री भाव बढ़ाएंगे, लोगों से प्रेम से मिलेंगे, आपको उतना ही अधिक लाभ होगा. आज के दिन की नकारात्मकता से बचने का सबसे सही तरीका यही है कि आप पूरी तरह शांत रहें, किसी भी विवाद में न पड़ें और अपने भीतर ‘ईगो’ यानी अहंकार को बिल्कुल भी न पनपने दें. संयम और सूझबूझ से आप आज के दिन को अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


