मंगल गोचर से मिथुन समेत इन 4 राशियों की बढ़ने वाली है टेंशन, 42 दिन तक नौकरी-कारोबार समेत
मंगल गोचर से मिथुन समेत इन 4 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, 42 दिन तक रहें सावधान
Last Updated:
Mangal Gochar 2026 Rashifal: मंगल ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं. मंगल का गोचर 4 राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इन राशियों को नौकरी-कारोबार, सेहत, परिवार समेत कई मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही कार्यों के पूरे होने में अड़चन का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं मंगल का गोचर किन किन राशियों के लिए टेंशन बढ़ा सकता है…
Mangal Gochar 2026 Rashifal: मंगल ग्रह 21 जून दिन रविवार को वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं. मंगल वृषभ राशि में 2 अगस्त तक यानी लगभग 42 दिन रहेंगे, इसके बाद वह फिर से राशि परिवर्तन कर जाएंगे. वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, युद्ध, ब्लड आदि का कारक ग्रह हैं. मंगल जब एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं, तब उसका प्रभाव मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आज हम आपको मिथुन समेत उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको मंगल गोचर की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस राशि को नौकरी व कारोबार में कई समस्याएं हो सकती हैं और धन हानि होने की आशंका बन रही है. आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन किन राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है…
मंगल गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि से 12वें स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं. इस दौरान जरूरी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन सकती है, जिसकी वजह से आपके कई कार्य अटक सकते हैं. नौकरी करने वाले इस अवधि में अपने काम से काम रखें अन्यथा सहकर्मियों या अधिकारियों के साथ बहसबाजी की आशंका बन रही है. बिजनेस करने वालों को इस अवधि में कई तरह की परेशानी हो सकती हैं, जिसकी वजह से आर्थिक नुकसान हो सकता है. साथ ही, यात्रा करते समय किसी भी अप्रत्याशित समस्या से बचने के लिए अधिक सतर्क रहें. भाई के साथ संबंध खराब हो सकते हैं, जिसकी वजह से घरेलू कार्य अटक सकते हैं.
मंगल गोचर का तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए मंगल द्वितीय और सातवें भाव का स्वामी हैं और अब आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं. मंगल गोचर की वजह से तुला राशि वाले नौकरी पेशा जातकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इस अवधि में अपने काम पर विशेष ध्यान दें. अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए अन्यथा धन हानि की आशंका बन रही है. गोचर के अशुभ प्रभाव से कई अचानक घटनाएं घटित हो सकती हैं, जिससे आप मानसिक रूप से बेचैन महसूस कर सकते हैं.
मंगल गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल लग्न और छठे भाव का स्वामी हैं और वर्तमान में यह आपके सातवें भाव से गोचर करने जा रहे हैं. इस अवधि में वृश्चिक राशि वालों को वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देना चाहिए. यह स्थिति आपको रिश्तों में अधिक हावी और मुखर बना सकती है, जिससे अहंकार संबंधी समस्याएं और झगड़े हो सकते हैं, जो रिश्तों में चुनौतियां पैदा कर सकते हैं. बिजनेस करने वालों को इस अवधि में उधार में माल देने से बचना चाहिए और किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें. वृश्चिक राशि वाले इस अवधि में अपनी सेहत का ध्यान रखें और खान-पान के प्रति सतर्क रहेंए, क्योंकि गलत खान-पान से आपके मुंह या दांतों में समस्याएं हो सकती हैं.
मंगल गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि वालों के चौथे भाव में मंगल का गोचर घरेलू जीवन और पारिवारिक वातावरण के लिए अनुकूल नहीं है. इस अवधि में आपको घर में अशांति और आक्रामकता का अनुभव हो सकता है. आपको माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि उन्हें ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलने की संभावना बन रही है. कुंभ राशि वाले इस अवधि में किसी से भी बहसबाजी करने से बचें अन्यथा मामला कानूनी भी हो सकता है.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


