Ganesh Murti Vastu Tips: घर में गणेश मूर्ति की स्थापना कहां पर करनी चाहिए? जानें नियम

Ganesh Murti Vastu Tips: घर में गणेश मूर्ति की स्थापना कहां पर करनी चाहिए? जानें नियम

Last Updated:

Ganesh Murti Vastu Tips: अधिकतर घरों में पूजा स्थान पर गणेश जी की मूर्ति जरूर होती है क्योंकि वे प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता हैं. लेकिन उसके लिए वास्तु के कुछ नियम हैं, जिनके आधार पर उसकी दिशा तय होती है. नियम के अनुसार मूर्ति स्थापना न करें तो वास्तु दोष पैदा हो जाता है.

Zoom

घर में गणेश मूर्ति रखने के नियम.

Ganesh Murti Vastu Tips: विघ्नहर्ता श्री गणेश जी प्रथम पूज्य हैं. उनकी पूजा के बिना कोई कार्य सफल सिद्ध नहीं हो सकता है. हर हिंदू घर के पूजा स्थान या पूजा घर में गणेश जी की एक मूर्ति जरूर रहती है. गणेश जी की पूजा विधि विधान से करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जीवन के संकट और विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं. कई लोगों के घरों में एक से अधिक गणेश जी की मूर्तियां होती हैं, लेकिन वे सही जगह या सही दिशा में नहीं होती है. आइए जानते हैं कि घर में गणेश मूर्ति कहां रखनी चाहिए? इसके संदर्भ में वास्तु के नियम क्या हैं?

घर में गणेश मूर्ति किस दिशा में रखनी चाहिए?

गणेश जी की मूर्ति को हमेशा घर के ईशान कोण यानि की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. उत्तर-पूर्व कोने को देवों का स्थान माना जाता है. इस स्थान पर घर का पूजा स्थान होना चाहिए. गणेश जी की मूर्ति इस तरह से रखें कि पूजा के समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा में हो. यदि उत्तर-पूर्व कोना के अलावा पश्चिम और उत्तर दिशा में भी गणेश मूर्ति रख सकते हैं.

गणेश मूर्ति रखने के वास्तु नियम क्या हैं?

  • गणेश जी मूर्ति को भूलकर भी घर की दक्षिण दिशा में न रखें. इस दिशा को यमराज और पितरों की दिशा कहा जाता है.
  • वास्तु के अनुसार गणेश जी या अन्य देवी और देवताओं की मूर्तियों को सीढ़ियों के नीचे नहीं रखना चाहिए. सीढ़ियों के नीचे पूजा स्थान न बनाएं, क्योंकि जब आप सीढ़ियों पर चढ़ेंगे तो भगवान की मूर्तियां पैरों के नीचे आएंगी, जिससे दोष लगेगा.
  • गणेश जी और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को टॉयलेट या बाथरूम की दीवार से सटाकर न रखें या इस स्थान से सटकर पूजा घर नहीं होना चाहिए. इससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है.
  • घर के बेडरूम में भी गणेश जी या किसी अन्य देवी-देवता की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है.
  • पूजा घर में हमेशा बायीं ओर मुड़ी हुई सूंड वाले गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करते हैं. इस मूर्ति की पूजा में कड़े नियमों का पालन नहीं करना होता है. आप सामान्य विधि से वाममुखी गणेश की पूजा कर सकते हैं.
  • दायीं ओर मुड़ी सूंड वाली गणेश जी की मूर्ति की पूजा के नियम काफी कठिन होते हैं. इस वज​ह से ऐसी मूर्तियों को मंदिरों में ही स्थापित करते हैं और पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है.
  • घर में सुख-शांति के लिए गणेश जी की सफेद रंग की मूर्ति रखें. वहीं परिवार के तरक्की और समृद्धि के लिए गणेश जी की सिंदूरी रंग की मूर्ति स्थापित करें.

घर में एक से ज्यादा गणेश मूर्ति रखना सही है क्या?

हमेशा घर में गणेश जी की एक या दो मूर्ति ही रखनी चाहिए. तीन तीन मूर्तियों को रखने से वास्तु दोष होता है. यदि दो मूर्तियां रखते हैं, तो उनका मुख आमने-सामने नहीं होना चाहिए.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed