22 जून से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, कर्क राशि में बनेगा दुर्लभ सयोंग, करियर

22 जून से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, कर्क राशि में बनेगा दुर्लभ सयोंग, करियर

Last Updated:

Trigrahi Yog: 22 जून 2026 को कर्क राशि में ग्रहों का दुर्लभ त्रिग्रही संयोग बनने जा रहा है, जो ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. इस शुभ योग का प्रभाव 4 राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोल सकता है. धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे, करियर में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं और लंबे समय से रुके काम भी रफ्तार पकड़ सकते हैं.

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है. 22 जून 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से गुरु और शुक्र विराजमान हैं. इन तीनों शुभ ग्रहों की युति से बेहद प्रभावशाली त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. जिसे ज्योतिष में सौभाग्य, धन और सफलता देने वाला योग माना जाता है. इस विशेष संयोग का असर मेष से लेकर मीन राशि तक सभी जातकों पर दिखाई देगा.

हालांकि कुछ राशियों के लिए यह योग करियर में उन्नति, आर्थिक लाभ, नई उपलब्धियां और रुके हुए कार्यों में सफलता के द्वार खोल सकता है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते है कि, किन राशियों पर बुध, गुरु और शुक्र का यह अद्भुत संयोग सबसे अधिक मेहरबान रहने वाला है.

चार राशियों की पलटेगी किस्मत 
मिथुन – इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय नई उपलब्धियों की सौगात लेकर आ सकता है. मनपसंद नौकरी या रोजगार मिलने के संकेत हैं, वहीं विवाह के योग भी मजबूत बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा और आपके अधूरे काम तेजी से पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों की मेहनत वरिष्ठों का ध्यान आकर्षित करेगी. निवेश से लाभ मिलने के साथ पुरानी योजनाएं भी रफ्तार पकड़ेंगी.

कर्क – कर्क राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है. लग्न भाव में गुरु, शुक्र और बुध की त्रिग्रही युति भाग्य के नए द्वार खोलेगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा, व्यक्तित्व में आकर्षण आएगा और कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमत्ता व प्रभावशाली वाणी सफलता दिलाएगी. व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे, जबकि मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

कन्या – यह शुभ योग इस राशि के जातकों के लिए तरक्की के नए द्वार खोल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं. विदेश में शिक्षा का सपना पूरा होने की खुशखबरी मिल सकती है. दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. करियर और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, जबकि प्रेम संबंधों में यादगार और खुशियों भरे पल बिताने का मौका मिलेगा.

मकर – बुध का यह गोचर मकर राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं और साझेदारी में काम करने वाले जातकों को खास फायदा होने की संभावना है. ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ प्राप्त हो सकता है. वहीं, विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी, आपसी समझ मजबूत होगी और जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खुशियां दस्तक देंगी.

Source link

You May Have Missed