कन्या राशि वालों संभलकर! आज जल्दबाजी में लिया फैसला बढ़ा सकता परेशानी

कन्या राशि वालों संभलकर! आज जल्दबाजी में लिया फैसला बढ़ा सकता परेशानी

Last Updated:

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है.जरूरी काम अटक सकते हैं, वहीं रिश्तों और नौकरी से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लेने की सलाह दी गई है.

ख़बरें फटाफट

देवघर : ग्रहों, नक्षत्रों और पंचांग की स्थिति के अनुसार आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन कुछ मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ सकती है.ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है.वहीं चंद्रमा का सिंह राशि में प्रवेश आपके मन और विचारों पर प्रभाव डाल सकता है. ऐसे में आज आपको अपने निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे. जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. दिनभर मन में कई प्रकार के विचार आते-जाते रहेंगे, जिससे एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है. इसलिए जरूरी कार्यों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है.विस्तृत राशिफल जानते देवघर के ज्योतिषाचार्य जी से?

क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य 
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचित करते हुए कहाँ की कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज कुछ महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आने की संभावना है. जिस काम को लेकर आप काफी समय से प्रयास कर रहे हैं, उसमें अपेक्षित सफलता मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है. आत्मविश्वास में कमी महसूस होने के कारण आप अपने निर्णयों को लेकर असमंजस में रह सकते हैं.हालांकि धैर्य और समझदारी से काम लेने पर स्थिति आपके पक्ष में भी आ सकती है.यदि किसी सरकारी कार्यालय, कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामले से जुड़े हुए हैं तो आज आपको उसके लिए दौड़-भाग करनी पड़ सकती है. ऐसे मामलों में सभी दस्तावेजों को अच्छी तरह जांचकर ही आगे बढ़ें.किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में परेशानी बढ़ा सकती है.

परिवार मे किसी बात को लेकर बहस हो सकता 
पारिवारिक जीवन में भी आज संयम बनाए रखने की जरूरत है. मित्रों, रिश्तेदारों या परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है.छोटी-छोटी बातों को बड़ा बनाने से बचें और बातचीत के दौरान अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी के साथ भी किसी विषय पर बहस होने की संभावना है.ऐसे समय में शांत रहकर परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं माना जा रहा है. किसी बात को लेकर गलतफहमी या नाराजगी की स्थिति बन सकती है.इसलिए अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें और विवाद से दूर रहें.

किसी बात की लेकर चिंता या बेचैनी महसूस हो सकता 
मानसिक स्थिति की बात करें तो आज किसी बात को लेकर चिंता या बेचैनी महसूस हो सकती है. मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल उठ सकते हैं. ऐसे में नकारात्मक सोच से दूरी बनाकर रखें और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की कोशिश करें. धार्मिक कार्यों, ध्यान या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिल सकती है.स्वास्थ्य के मामले में भी सावधानी आवश्यक है. विशेष रूप से जिन लोगों को हृदय संबंधी समस्या है, उन्हें अपनी दवाइयां समय पर लेते रहना चाहिए.खानपान में लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा. नई नौकरी में सामंजस्य बैठाने में समय लग सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचें. कुल मिलाकर आज का दिन धैर्य, संयम और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है.

उपाय – आज दिन शुभ और मंगलमय बनाने के लिए सुबह उठकर भगवान बजरंगबली की पूजा आराधना करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.

About the Author

Amit Singh

8 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. क्राइम, खेल, …और पढ़ें

Source link

You May Have Missed