अंक 1 की धन संबंधी चिंता होगी दूर, 3 वाले तनाव में रहेंगे, 4 बिजनेस टूर पर जाएंगे विदेश
Last Updated:
Ank Jyotish 16 June 2026: ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला के अनुसार, अंक 1 वाले लोगों की धन संबंधी चिंताएं समाप्त होंगी. 2 मूलांक वाले जातक अपने परिवार के साथ खुशी भरा दिन बिताएंगे. नंबर 3 वाले मानसिक रूप से काफी तनाव में रह सकते हैं. अंक 4 व्यापार के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं. अंक 5 वाले लोगों को सोच-समझकर पैसा निवेश करना चाहिए. जानें यहां 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का आज का अंक ज्योतिष.
अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)- गणेशजी कहते हैं कि अंक 1 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आज आपकी धन संबंधी चिंताएं समाप्त हो रही हैं. अचानक धन का आगमन आपको खुश कर सकता है. आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है; पाचन तंत्र में कुछ परेशानी हो सकती है. धन निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें. आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद दिन बिताएंगे.

अंक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग)- गणेशजी कहते हैं कि आज अंक 2 वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आज आपको धन की कमी महसूस नहीं होगी, आपका पिछला धन निवेश आपको दोगुना फल देता हुआ नजर आ रहा है. मानसिक रूप से आप काफी खुश महसूस करेंगे और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी. आज आप अपने परिवार के साथ सुखद दिन बिताएंगे. आज अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करना लाभदायक साबित होगा.

अंक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग)- गणेशजी कहते हैं कि अंक 3 वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा, सिर दर्द की समस्या के कारण आप पूरे दिन परेशान रह सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसके कारण आप मानसिक रूप से काफी तनावग्रस्त रह सकते हैं. किसी से भी पैसों के लेन-देन से बचें, और अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी के साथ आज का दिन खुशनुमा बीतेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अंक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग)- गणेशजी कहते हैं कि अंक 4 वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा. आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं. व्यापार में आपको धन लाभ होने के योग हैं, और आप व्यापार के सिलसिले में विदेश जाने के बारे में सोच सकते हैं, जो काफी फायदेमंद साबित होगा. नौकरीपेशा वर्ग की बात करें तो जो लोग लंबे समय से अपनी नौकरी बदलना चाहते थे, वे इस पर विचार कर सकते हैं. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा.

अंक 5 (किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग)- गणेशजी कहते हैं कि अंक 5 वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. धन का निवेश सोच-समझकर करें. नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यस्थल पर सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि सहकर्मियों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है. व्यापारियों को आज किसी ग्राहक या व्यावसायिक पार्टी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. माता से कुछ मामलों पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे घर का माहौल खराब हो सकता है.

अंक 6 (किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग)- गणेशजी कहते हैं कि अंक 6 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपको अचानक से कुछ धन लाभ होगा. व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, व्यापार में आपको धन लाभ होगा. नौकरीपेशा वर्ग की बात करें तो आप अपनी समझदारी और सकारात्मक सोच से सभी कार्यों को पूरा करेंगे. आप घर पर परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं, जिससे वे आंतरिक रूप से काफी खुश होंगे. जीवनसाथी के साथ आज का दिन सुखद रहेगा.

अंक 7 (किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग)- गणेशजी कहते हैं कि अंक 7 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आज किसी से भी पैसों का लेन-देन करने से बचें, अन्यथा धन की हानि हो सकती है. नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. भाइयों से कुछ मामलों पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. दोस्तों को कोई राज बताने से बचें. प्रेम करने वालों के बीच कुछ मामलों को लेकर गलतफहमी हो सकती है.

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)- गणेशजी कहते हैं कि अंक 8 वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आज कहीं भी पैसा निवेश न करें. नौकरीपेशा लोगों को आज अधिकारियों की वजह से काम में परेशानी आ सकती है. व्यापारियों को आज पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए. आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं.

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)- गणेशजी कहते हैं कि अंक 9 वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है. आज आप खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे. अगर आप किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर पैसा निवेश करेंगे तो आपको बहुत लाभ होगा. आज व्यापार के लिए कुछ नए रास्ते खुलेंगे, जिससे आप अंदर से बहुत खुश रहेंगे. परिवार के साथ आज का दिन सुखद रहेगा. दोस्तों की मदद से आपके कई घरेलू काम पूरे हो जाएंगे.


