आज का पंचांग: तीन शुभ योग में बुढ़वा मंगल व्रत आज, हनुमान पूजन से दूर होंगे कष्ट, पंचांग स
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 June 2026: आज तीन शुभ योग में ज्येष्ठ मास का बुढ़वा मंगल का व्रत है. सनातन धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं, भय और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा मिलती है तथा मंगल ग्रह से जुड़े दोषों का प्रभाव कम होता है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, बालव करण, वृद्धि योग, उत्तर का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. मंगलवार को सूर्योदय 5 बजकर 23 मिनट पर होगा जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 21 मिनट पर होगा. वहीं, चंद्रोदय सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर और चंद्रास्त शाम 8 बजकर 54 मिनट पर होगा. 16 जून को शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन द्वितीया का ही मान होगा.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज मंगल संबंधी कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए. वृद्धि योग के कारण प्रगति और विकास से जुड़े कामों में अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा सकती है. अभिजीत और विजय मुहूर्त का अधिक से अधिक लाभ उठाएं लेकिन राहुकाल जैसे अशुभ समय से पूरी तरह बचें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमानजी को मंगल ग्रह का नियंत्रक देवता माना जाता है. जिन लोगों की कुंडली में मंगल कमजोर हो या मंगल दोष के कारण विवाह, करियर, स्वास्थ्य अथवा पारिवारिक जीवन में बाधाएं आ रही हों, उन्हें ज्येष्ठ मास के बुढ़वा मंगल के दिन हनुमानजी की पूजा करने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि नियमित पूजा और हनुमान चालीसा के पाठ से मंगल ग्रह मजबूत होता है तथा सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुढ़वा मंगल का व्रत करने के लिए सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद हनुमान मंदिर जाएं या घर के पूजा स्थल में हनुमानजी की प्रतिमा अथवा चित्र के सामने दीपक जलाएं. बजरंगबली को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और गुड़-चना अर्पित करें. इसके बाद हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करें. पूजा के अंत में आरती कर प्रसाद वितरित करें.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 16 जून 2026
आज की तिथि- द्वितीया – 12:52 ए एम, जून 17 तक, फिर तृतीया तिथि
आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 04:12 पी एम तक, फिर पुनर्वसु
आज का करण- बालव – 02:39 पी एम तक, कौलव – 12:52 ए एम, 17 जून तक
आज का योग- वृद्धि – 12:35 ए एम, 17 जून तक, ध्रुव योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मिथुन राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:24 ए एम
सूर्यास्त- 07:21 पी एम
चन्द्रोदय- 06:21 ए एम
चन्द्रास्त- 08:54 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 16 जून 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:04 ए एम से 04:44 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:55 ए एम से 12:51 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:42 पी एम से 03:38 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:20 पी एम से 07:40 पी एम
अमृत काल: 07:25 ए एम से 08:50 ए एम
निशिता मुहूर्त: 12:03 ए एम से 12:43 ए एम, 17 जून
त्रिपुष्कर योग: 04:12 पी एम से 12:52 ए एम, 17 जून
शिववास: गौरी के साथ – 12:52 ए एम, 17 जून तक, फिर सभा में
आज के अशुभ मुहूर्त 16 जून 2026
राहुकाल: 03:52 पी एम से 05:36 पी एम
यमगण्ड: 08:53 ए एम से 10:38 ए एम
गुलिक काल: 12:23 पी एम से 02:07 पी एम
वर्ज्य: 02:54 पी एम से 04:21 पी एम, 17 जून
आडल योग: 05:24 ए एम से 04:12 पी एम
विडाल योग: 04:12 पी एम से 05:24 ए एम, 17 जून
दुर्मुहूर्त: 08:12 ए एम से 09:07 ए एम
दिशाशूल: उत्तर


