कारोबार में फायदा, रिश्तों में मिठास, पर यहां बिगड़ेगी बात! कैसा रहेगा सिंह राशि वालों दिन?
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज सिंह राशि के जातकों को अपने से बड़े और वरिष्ठ लोगों के साथ बातचीत में संयम रखना चाहिए. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने की जरूरत है. किसी भी बात को लेकर अहंकार या जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. हालांकि…
Aaj Ka Singh Rashifal 16 June 2026, Leo Daily Horoscope: मंगलवार 16 जून 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला असर लेकर आया है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और गोल्ड मेडलिस्ट के अनुसार आज ग्रहों की स्थिति कुछ मामलों में लाभ देने वाली रहेगी, वहीं कुछ मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. लग्न में चंद्रमा, सूर्य और बुध की युति बनी हुई है, जबकि गुरु और शुक्र की युति धन भाव में कर्क राशि में स्थित है. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के संकेत तो दे रही है, लेकिन व्यवहार और निर्णयों में सतर्कता रखने के संकेत भी दे रही है.
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज सिंह राशि के जातकों को अपने से बड़े और वरिष्ठ लोगों के साथ बातचीत में संयम रखना चाहिए. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने की जरूरत है. किसी भी बात को लेकर अहंकार या जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. हालांकि छोटे कर्मचारियों, सहयोगियों और करीबी लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों की बात करें तो आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए लाभदायक साबित हो सकता है. लंबे समय से अटके हुए कामों में गति आएगी और पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं. कारोबारी गतिविधियों में मुनाफा मिलने की संभावना बनी हुई है. पुराने संपर्क फिर से सक्रिय हो सकते हैं और रुके हुए लेनदेन पूरे होने के योग हैं. हालांकि ज्योतिषाचार्य ने आज नए निवेश या बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी है. बिना सोच-समझकर पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन सकारात्मक रहने वाला है. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कई जिम्मेदारियां आसानी से पूरी होंगी. खासतौर पर महिला जातकों के लिए आज का दिन उन्नति देने वाला माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है और आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं. वहीं विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है. मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना दिखाई दे रही है.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा. किसी बड़ी बीमारी के संकेत नहीं हैं, लेकिन मानसिक तनाव या भ्रम की स्थिति कुछ लोगों को परेशान कर सकती है. हालांकि यह परेशानी लंबे समय तक नहीं टिकेगी. पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने के संकेत भी बन रहे हैं.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल सुखद बना रहेगा. पति-पत्नी के बीच चल रहे पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं और रिश्तों में मजबूती आएगी. दाम्पत्य जीवन में बेहतर सामंजस्य देखने को मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा माना जा रहा है. बातचीत और समझदारी से पुराने मनमुटाव दूर होंगे और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.
आज इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के मुताबिक आज सिंह राशि वालों के लिए 5 अंक सबसे शुभ रहेगा. इसके अलावा 2, 3, 6 और 7 अंक भी लाभकारी माने गए हैं. वहीं दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है. यदि यात्रा बहुत जरूरी हो तो गुड़ खाकर और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलना शुभ रहेगा. साथ ही भगवान गणपति की पूजा और आराधना करना आज विशेष फलदायी माना गया है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


