लव लाइफ में अहंकार से बचें और नौकरी में सोच-समझकर लें फैसला
Last Updated:
Mithun Rashifal 16 June: आज 16 जून को मिथुन राशि में अंगारक योग और अमावस्या योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, इस प्रभाव से जातकों के स्वभाव में गुस्सा, अहंकार और लव लाइफ में मिसकम्युनिकेशन बढ़ सकता है. वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में ‘ना’ कहने की आदत डालनी होगी. आज ‘वृद्धि योग’ भी सक्रिय है, इसलिए अपनी सोच सकारात्मक रखें. संकटों से मुक्ति के लिए भगवान शिव और बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना अवश्य करें.
Mithun Rashifal 16 June: आज 16 जून यानी मंगलवार को ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक बेहद महत्वपूर्ण और दुर्लभ संयोग बन रहा है. आज आकाशमंडल के छठे नक्षत्र ‘आर्द्रा’ का निर्माण हो रहा है, जिसे नवजीवन का प्रतीक माना जाता है. इस नक्षत्र के स्वामी छाया ग्रह राहु हैं. मंगलवार के दिन राहु के नक्षत्र की उपस्थिति होने के कारण आज ‘अंगारक योग’ या ‘अंगारक दोष’ का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह एक ऐसा योग है जिसका प्रभाव मानव जीवन और विशेषकर कुछ राशियों के व्यवहार पर सीधे तौर पर देखने को मिलता है.
मिथुन राशि के लिए मिलाजुला रहेगा दिन, शिव-बजरंगबली दिलाएंगे लाभ
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. एक ओर जहां आज के दिन भगवान शिव और संकटमोचन बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना करने से मिथुन राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा और उनके कई बिगड़े हुए काम बन जाएंगे. वहीं, दूसरी ओर ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव भी उनके जीवन पर देखने को मिल सकता है. आज के दिन आध्यात्मिक कार्यों में मन लगाना जातकों के लिए कल्याणकारी साबित होगा.
अंगारक दोष बढ़ाएगा गुस्सा और अहंकार
ज्योतिषाचार्य संजय ने बताया कि अंगारक योग के प्रभावस्वरूप आज मिथुन राशि के जातकों के स्वभाव में अचानक घमंड और अहंकार की वृद्धि हो सकती है. इसके कारण जातकों में गुस्सा बढ़ सकता है और वे बिना किसी ठोस वजह के दूसरों से दुश्मनी मोल ले सकते हैं. यह अकारण उपजा विवाद भविष्य में बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए आज के दिन मिथुन राशि वाले लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखने और हर परिस्थिति में शांत रहने की सख्त जरूरत है.
मिथुन राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस समय मिथुन राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा एक साथ विराजमान हैं, जिससे ‘अमावस्या योग’ का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही इन पर राहु की कुदृष्टि भी पड़ रही है. सूर्य जिस राशि में होते हैं, वहां के स्वामी के प्रभाव को कमजोर कर देते हैं. उन्होंने कहा कि बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए सूर्य के प्रभाव से बुध कमजोर होंगे. इसके परिणामस्वरूप रिश्तेदारों और जीवनसाथी के साथ मिसकम्युनिकेशन हो सकती है, जिससे रिश्तों में खटास आने की आशंका है. जातकों को आज दृष्टिभ्रम या किसी बात को लेकर गहरा कंफ्यूजन भी रह सकता है.
आज बन रहा ‘वृद्धि योग’, व्यवहार और सोच पर रखें नियंत्रण
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज के दिन एक और महत्वपूर्ण योग ‘वृद्धि योग’ भी बन रहा है. ज्योतिषाचार्य संजय के मुताबिक यह योग जातक के वर्तमान व्यवहार और भावनाओं को कई गुना बढ़ा देता है. इसका सीधा नियम है कि यदि आज आप खुश रहते हैं, तो आपकी खुशी में कई गुना वृद्धि होगी; वहीं अगर आप मायूस, क्रोधित या दुखी होते हैं तो आपके दुखों में भी बढ़ोतरी हो जाएगी. इसलिए आज सकारात्मक सोचें. इसके साथ ही मिथुन राशि के जातकों को सलाह दी गई है कि वे आज दूसरों के हर काम में बिना सोचे-समझे हामी न भरें और जरूरत पड़ने पर ‘ना’ कहने की आदत भी डालें.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


