वृद्धि योग में चमकेगा कर्क राशि का भाग्य, विद्यार्थियों को मिल सकती है सफलता!
Last Updated:
Kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन कुछ नया लेकर आने वाला है. आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए करियर, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज इन राशि वालों का दिन कैसा रहने वाला है.
कर्क राशिफल, 16 जून 2026: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 16 जून 2026 मंगलवार का दिन शुभ फल देना वाला है. आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का प्रभाव रहेगा और इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी. पूरे दिन आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा, जबकि वृद्धि योग के निर्माण से कई महत्वपूर्ण कार्यों में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं. वृद्धि योग को ज्योतिष में उन्नति, विस्तार और उपलब्धियों का कारक माना जाता है. ऐसे में आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए करियर, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज शाम 3 बजे से 4:30 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस अवधि में नए कार्यों की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा. इसके अलावा आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने के प्रबल योग भी बन रहे हैं.
लव लाइफ
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन संतुलित रहने वाला है. जो लोग लंबे समय से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें परिवार का सहयोग मिल सकता है. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है. हालांकि, छोटी-छोटी बातों को लेकर अहंकार या जिद रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें. अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री होने के संकेत भी आज मिल रहे हैं.
नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. आज आपकी ऑफिस पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत और समर्पण वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगा. कुछ लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत भी साफ दिखाई दे रहे हैं. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए वृद्धि योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है. व्यापार विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू किया जा सकता है. पार्टनरशिप में काम करने वालों को पारदर्शिता बनाए रखनी होगी.
विद्यार्थियों के लिए दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं. आज आपकी पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा. उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को नए अवसर मिल सकते हैं. यदि आप किसी परीक्षा, इंटरव्यू या प्रोजेक्ट के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. आज समय का सही मैनेजमेंट आपको अपेक्षित उपलब्धि दिला सकता है.
महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और उत्साह से भरपूर रहने वाला है. घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में भी आप अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगी. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सुखद बना रहेगा. कामकाजी महिलाओं को अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है. वहीं गृहिणियां किसी शुभ कार्य की योजना बना सकती हैं. स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सजगता बनाए रखें और पर्याप्त आराम करना न भूलें.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल उत्तर दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों को आज हनुमान जी को लड्डू चढ़ाना शुभ रहेगा. साथ ही आज हनुमान जी की पूजा आराधना करें.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.


