बॉस होंगे इम्प्रेस, पार्टनर का मिलेगा सपोर्ट, आज मिथुन राशि वालों की लगेगी लॉटरी!
Last Updated:
Mithun Rashifal Today, 14 June: आज 14 जून, रविवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद खास और बड़े बदलावों को लेकर आया है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी और अमावस्या तिथि के साथ-साथ रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में उच्च के चंद्रमा का एक दुर्लभ व बेहद शुभ संयोग बन रहा है. देहरादून के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजय के मुताबिक, यह अनूठा संयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए रुके हुए धन की वापसी और अप्रत्याशित लाभ के नए द्वार खोलने जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही आज आपको कुछ विशेष सावधानियां भी रखनी होंगी.
Mithun Rashifal Today, 14 June: आज 14 जून यानी रविवार का दिन है. हिंदू पंचांग के अनुसार, एक विशेष और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय संयोग बन रहा है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इसके बाद अमावस्या तिथि की शुरुआत हो जाएगी. इसके साथ ही रात 10 बजकर 14 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा और फिर मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा. सबसे बड़ा और सकारात्मक बदलाव यह है कि चंद्रमा आज पूरे दिन अपनी उच्च स्थिति में वृषभ राशि में संचार करेंगे.
मिथुन जातकों को मिलेगा दोगुना लाभ, डिप्लोमेटिक रहने की सलाह
ज्योतिषाचार्य संजय का कहना है कि मिथुन जातकों को आज के दिन डिप्लोमेटिक बने रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आप अपना ध्यान और समय कुछ नया सीखने में लगाएंगे तो भविष्य में आपको उसका दोगुना लाभ होगा. उन्होंने कहा कि ऐसे मिथुन जातक जिनकी जिंदगी में मुश्किल समय चल रहा है और कोई भी काम ठीक से समय पर नहीं हो रहा है, तो उनको गणपति बनने की जरूरत है यानी विद्यार्थी की तरह नई-नई चीजें सीखने की जरूरत है क्योंकि वह विघ्नहर्ता हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप विद्यार्थी बनकर काम करेंगे तो अपनी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन निकालने में सक्षम रह पाएंगे.
उन्होंने बताया कि इस समय बुध लग्न में बैठे हुए हैं और कन्या राशि को अपनी शक्ति दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि बुध उच्च के हैं. उन्होंने कहा कि लाल किताब में यह कहा गया है कि कोई भी ग्रह अगर उच्च का होता है तो उससे जुड़ी वस्तुओं को धारण करना चाहिए. ज्योतिषाचार्य का कहना है कि बुध का अर्थ है बुद्धि. वाणी, व्यवहार, बुद्धि, व्यापार और यात्रा के प्रतीक बुध माने जाते हैं. मिथुन जातकों को उन्हें अच्छा बनाने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए.
मुफ्त की सलाह देने से बचें, कर सकते हैं पन्ना धारण
ज्योतिषाचार्य ने कहा है कि अगर आप किसी को इस समय अपनी बुद्धि का दान करते हैं तो आप बुद्धि से कंगाल हो जाएंगे, इसका मतलब है कि आप किसी को भी मुफ्त में सलाह मत दें. उन्होंने कहा कि आप बुध के नग और रत्न धारण कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बुध के रत्न धारण करने से और विद्यार्थी बनने से बुध का प्रभाव बढ़ता चला जाता है. उन्होंने कहा है कि पन्ना को चांदी में पहनने से बुध का प्रभाव अच्छा होता है. अगर आप इस समय अपनी बुद्धि और वाणी का फिजूल में दान करेंगे, तो इससे आपको नुकसान होगा. आज की बात करें तो मिथुन राशि वाले जातकों का आज क्रोधी और अस्त्र से जुड़ा भाव नजर आ रहा है, इसीलिए आपको आज योग और मेडिटेशन करके खुद को ठीक रखना चाहिए.
मित्रों से मिलेंगे सहयोग और जातिकाओं का होगा भाग्योदय
इसी के साथ ही आप दूसरों के साथ मैत्री संबंधों को अच्छा बनाकर रखिए. उन्होंने कहा कि मंगल आपके 11वें स्थान पर चल रहा है. उन्होंने कहा कि अगर आपके मैत्री संबंध अच्छे होंगे, तो आपकी समस्याओं में वे आपका सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि इस योग में जो जातिकाएं होती हैं वह अति सुंदर होती हैं. उन्होंने कहा कि इन जातिकाओं का भाग्य बहुत उज्ज्वल होगा. उन्होंने कहा कि मिथुन जातकों को कई मामलों में आज असमंजसता देखने को मिल सकती है, इसका मतलब है कि आप दो चीजों को लेकर कंफ्यूज रह सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस समय चंद्रमा का वृषभ राशि में उच्च का होना और अमावस्या तिथि का संयोग आपके लिए अप्रत्याशित धन लाभ के द्वार खोल रहा है.
अटका धन वापस मिलने के योग और स्वास्थ्य में सुधार
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि अगर आपका कोई काम या भुगतान लंबे समय से अटका हुआ था तो इस वीकेंड उसके अचानक मिल जाने के प्रबल योग हैं. ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि निवेश के मामलों में मिथुन जातकों को आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन अमावस्या तिथि के प्रभाव को देखते हुए किसी भी बड़े वित्तीय दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें. उन्होंने कहा कि आज विदेशी व्यापार या बाहरी स्रोतों से जुड़े काम में लगे जातकों को आज कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है.
रोहिणी नक्षत्र और उच्च के चंद्रमा का प्रभाव आपके भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा, जिससे आपको अद्भुत मानसिक शांति का अनुभव होगा. अगर आप अनिद्रा या बेचैनी से जूझ रहे थे, तो आज का दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार लेकर आएगा. मानसिक स्थिरता के लिए आज शाम का कुछ समय ध्यान, योग या प्रकृति के बीच बिताएं. इससे आपको अपनी भावी योजनाओं को आकार देने में मदद मिलेगी.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


