वृषभ राशि वाले आज इन चीजों में करें इनवेस्टमेंट, तेजी से बढ़ेगा पैसा!
Last Updated:
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आज आपको जीवन में बड़े ही धैर्य के साथ काम करने की जरुरत है. आज आप बेवजह के लड़ाई-झगड़े में भी न पड़ें. आज आप कहीं यात्रा पर जाने के लिए भी प्लानिंग कर सकते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि आज इन राशि वालों का दिन कैसा रहने वाला है.
वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 14 जून को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज रोहिणी नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है. आज सूर्य और चंद्रमा दोनो ही वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का रविवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आज आपको जीवन में बड़े ही धैर्य के साथ काम करने की जरुरत है. आज आप बेवजह के लड़ाई-झगड़े में भी न पड़ें. आज आप कहीं यात्रा पर जाने के लिए भी प्लानिंग कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से आपके लिए बेहतर है.
बिजनेस में बड़े फैसलों से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो स्टॉक मार्केट के काम से जुड़े हैं, आज उन्हें बाजार का उतार-चढ़ाव देखना पड़ेगा. आज आप अपना पूरा फोकस अपने काम पर रखें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वो ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करें.आज आपको ऑफिस में बॉस का सहयोग भी जरूर मिलेगा. आज आपके मेहनत के दम पर आपको प्रमोशन मिलने के लिए योग बन रहे हैं.
चांदी में निवेश का सही मौका
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो चांदी में पैसा निवेश कर सकतें है. यह समय उस लिहाज से बिल्कुल अच्छा है. इसके अलावा आज आप किसी छोटे प्लॉट में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा.
सिंगल होंगे मिंगल
वृषभ राशि के जातकों के प्यार आज परवान चढ़ने वाले हैं. आज आपके जीवन में नए पार्टनर की एंट्री होगी. आज आप जिसे चाहते हैं, उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. यह समय उस लिहाज से काफी पॉजिटिव है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन सामान्य होगा. आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकतें है.
सूर्य देव की करें पूजा
आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक सूर्य देव की पूजा आरधना जरूर करें. आज आप लाल चने का दान करें और भगवान सूर्य को अर्घ्य भी जरूर दें.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


