ऑफिस वाले काटेंगे चांदी, कुवांरों के लिए नया रिश्ता…मेष राशि के आज दोनों हाथों में लड्डू

ऑफिस वाले काटेंगे चांदी, कुवांरों के लिए नया रिश्ता…मेष राशि के आज दोनों हाथों में लड्डू

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 June 2026 : कल क्या होगा, अगर इसका पूरा लेखा-जोखा पहले ही कोई बात दे तो कितना अच्छा हो. हमारा राशिफल हमें यही बताता है. अक्सर इसकी गणना सटीक होती है. आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको साहस, संबंधों में मधुरता की शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल से बताते हैं कि अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है. आज का दिन रिश्तों के लिए अनुकूल है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज धृति योग बनेगा. यह योग धैर्य और साहस के लिए खास माना जाता है. आज ऋतु ग्रीष्म है. माष ज्येष्ठ है. तिथि चतुर्दशी है. नक्षत्र रोहिणी है. पक्ष कृष्ण है. योग धृति है. सूर्योदय 5:25 पर होगा. सूर्यास्त 7:19 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:53 से लेकर 12:48 तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी शुभ काम करने पर लंबे समय तक बेहतर फल प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 5:35 से लेकर 7:19 तक रहेगा. इस मुहूर्त में किया गया कोई भी काम बेहतर फल प्रदान नहीं करता है और नुकसान का सामना करना पड़ता है. दिशाशूल पश्चिम दिशा में होगा. यदि जरूरी हो तो पान या घी खाकर घर से निकलें. दिन अच्छा रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको साहस, संबंधों में मधुरता की शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे. चंद्रमा सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं. इससे वैवाहिक जीवन, साझेदारी, प्रेम संबंध और सामाजिक संपर्कों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा. सूर्य आपको पराक्रम और संवाद शक्ति प्रदान करेंगे. कौशल शक्ति को भी मजबूत करेंगे, जिससे नई डील और बातचीत से साझेदारी से जुड़े बिजनेस होते हुए नजर आएंगे.

कैसा रहेगा घर का माहौल

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी. अधिक भाग दौड़ से थकान हो सकती है. कमर और पैरों में हल्का दर्द हो सकता है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. शरीर में पानी की कमी महसूस न होने दें. शरीर को हाइड्रेट रखने से ऊर्जा बनी रहेगी और समस्याएं भी नहीं होगी. प्यार और रिश्तों में मधुरता और समझ बढ़ेगी. जीवनसाथी और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह या नए रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. आज का दिन रिश्तों के लिए अनुकूल है. ऐसे में कोई भी निर्णय आवेग में जाकर लेने से बचे. जीवनसाथी और परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा. घर में किसी शुभ कार्य को लेकर योजना बन सकती है.

यहां होगा फायदा

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. साझेदारी से जुड़े लाभ होने के अनुमान है. व्यावसायिक समझौते आर्थिक लाभ दे सकते हैं. खर्च और बचत में संतुलन बनाकर रखें. नौकरी और करियर में कर्मचारियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. नई डील, अनुबंध और प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है. व्यवसाय में साझेदारी से जुड़े बिजनेस लाभदायक होंगे.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed