30 की उम्र पार हो चुकी लेकिन नहीं हो रही शादी? 100% काम करेंगे ये 2 उपाय
Last Updated:
Astro Tips : जब उम्र 30 साल के आसपास पहुंच जाती है और विवाह की बात आगे नहीं बढ़ती तो माता-पिता की चिंता बढ़ने लगती है. शादी में देरी से परेशान युवाओं के लिए बल्लभगढ़ के उदासीन साधु आश्रम के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने कुछ उपाय बताए हैं. लोकल 18 से वे कहते हैं कि विवाह के लिए मां भगवती जगदंबा और मां गौरी की पूजा का विशेष महत्व है. माता सीता ने भगवान राम से विवाह से पहले गौरी पूजन किया था. गुरुवार का दिन विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए शुभ माना जाता है.
फरीदाबाद. आजकल कई परिवारों की सबसे बड़ी चिंता बच्चों की शादी को लेकर होती है. पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी लग जाती है, लेकिन जब उम्र 30 साल के आसपास पहुंच जाती है और विवाह की बात आगे नहीं बढ़ती तो माता-पिता की चिंता बढ़ने लगती है. अच्छे रिश्ते की तलाश बार-बार बात बनने के बाद रुक जाना और बढ़ती उम्र के कारण परिवार मानसिक दबाव में आ जाता है. ऐसे में लोग धार्मिक और आध्यात्मिक उपायों का भी सहारा लेते हैं. लोकल 18 से बातचीत में बल्लभगढ़ के उदासीन साधु आश्रम के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताए हैं.
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि सबसे पहले परिवारों को व्यावहारिक रूप से सक्रिय रहना चाहिए. रिश्तेदारों और परिचितों से लगातार संपर्क बनाए रखना चाहिए. यदि लड़का 26-27 या 28 वर्ष का हो गया है तो उसके लिए योग्य कन्या की तलाश शुरू कर देनी चाहिए. इसी तरह यदि लड़की विवाह योग्य उम्र में पहुंच गई है तो उसके लिए अच्छे वर की खोज करनी चाहिए. लोगों से मिलना-जुलना और अपनी बात साझा करना भी जरूरी है.
केले का पेड़ आएगा काम
कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि विवाह के लिए मां भगवती जगदंबा और मां गौरी की पूजा का विशेष महत्व है. माता सीता ने भगवान राम से विवाह से पहले गौरी पूजन किया था. इसी प्रकार माता रुक्मिणी भी भगवान श्रीकृष्ण से विवाह से पहले मां गौरी की आराधना करने गई थीं. इसलिए विवाह की इच्छा रखने वाले युवक-युवतियों को मां गौरी का पूजन अवश्य करना चाहिए. गुरुवार का दिन विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन लक्ष्मी-नारायण भगवान का स्मरण करते हुए केले के वृक्ष की पूजा करें और उसकी परिक्रमा करें. ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और विवाह के योग बनने लगते हैं.
ये रोटी वाला उपाय
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि एक और विशेष उपाय गौ माता से जुड़ा हुआ है. घर में बनने वाली पहली रोटी में थोड़ा गुड़ या चीनी मिलाकर मीठी रोटी तैयार करें. ऐसी गाय को यह रोटी खिलाएं जो दूध देती हो और जिसके साथ उसका बच्चा भी हो. जिस युवक या युवती का विवाह नहीं हो रहा है, वह स्वयं प्रेम और श्रद्धा से 45 दिनों तक लगातार पहली रोटी गौ माता को खिलाए. गौ माता को प्रणाम करके घर लौट आए. इस उपाय से विवाह के रास्ते में आने वाली रुकावटें दूर होने लगती हैं. इस उपाय से 100% आपकी शादी हो जाएगी.
फिर नहीं आएगी कोई अड़चन
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के मुताबिक, 21 मंगलवार तक हनुमान मंदिर जाकर पूजा करना भी लाभकारी माना गया है. हनुमान जी के मस्तक का थोड़ा सा सिंदूर लेकर सीता-राम मंदिर में जाएं और श्रद्धा के साथ माता सीता के चरणों में अर्पित करें. इसके बाद भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी से शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें. 21 मंगलवार यदि आप यह उपाय को करते हैं तो 100% आपकी शादी हो जाएगी.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


