ग्रहों के राजा सूर्य बदलने जा रहे अपनी चाल, 3 राशियों के लिए कठिन समय, करें ये उपाय

ग्रहों के राजा सूर्य बदलने जा रहे अपनी चाल, 3 राशियों के लिए कठिन समय, करें ये उपाय

Last Updated:

Surya Gochar Date: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 16 जून को सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. इन जातकों को नौकरी, कारोबार, आर्थिक मामलों और प्रतिष्ठा से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को विशेष महत्व दिया गया है.सूर्यदेव को ऊर्जा, आत्मविश्वास, पद और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है. ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, सूर्य प्रत्येक माह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. 16 जून को सूर्यदेव मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं. यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए चुनौतियां और परेशानियां लेकर आ सकता है.

कार्यों में रुकावट, मानसिक तनाव, आर्थिक दबाव और रिश्तों में मतभेद जैसी स्थितियां बन सकती हैं. ऐसे में संबंधित राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, तीन राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन बेहद अशुभ माना जा रहा है. रुके हुए कार्यों में असफलता, भाग्य का साथ न होना आइए जानते है वह राशि और सूर्य ग्रह के दुस्ट परिणाम से बचने के अचूक उपाय.

तीन राशियों को रहना होगा सावधान
मेष – सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश कुछ जातकों के लिए चुनौतियां भी लेकर आ सकता है. करियर और कारोबार में अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है. महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटें आने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. विदेश यात्रा, शिक्षा या वीजा से जुड़े मामलों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी, क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. इस दौरान धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले ही नुकसान से बचाने में मदद करेंगे.

वृश्चिक – इस राशि के लोगों के लिए आने वाला समय चुनौतियों से भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने में देरी होगी और नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है. आय में रुकावटें आने की संभावना है. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी और प्रयास करने पड़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में मनचाहे परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है और संतान पक्ष से भी चिंता की स्थिति बन सकती है.

धनु – इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय कुछ कठिनाइयों भरा रह सकता है. करियर में रुकावटें और मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम मिलने में देरी संभव है. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जबकि आर्थिक मामलों में भी दबाव महसूस हो सकता है. पारिवारिक तनाव और संतान से जुड़ी चिंताएं मन परेशान कर सकती हैं. ऐसे में जल्दबाजी से बचें और धैर्य के साथ परिस्थितियों का सामना करें.

इन उपायों से प्रसन्न होंगे सूर्यदेव
चारों राशियों के जातकों को अशुभ परिणाम से बचने के लिए रोजाना सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए. सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उनके मंत्रों का जाप करें और गरीबों में अनाज का दान करें. इससे आने वाले कष्टों का निवारण हो सकेगा.

Source link

You May Have Missed