अधिकमास अमावस्या पर होगा नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव, ये 5 राशिवाले रहें सावधान!
Last Updated:
Adhik Maas Amavasya 2026 negative zodiac effects: 15 जून सोमवार को अधिकमास अमावस्या है. इस दिन चंद्रमा के कमजोर होने से मन पर नकारात्मकता का प्रभाव बढ़ जाता है. अधिकमास अमावस्या के दिन 5 राशिवालों को सावधान रहना होगा क्योंकि उनकी सेहत खराब हो सकती है या धन हानि या कर्ज की स्थिति बन सकती है.
Adhik Maas Amavasya 2026: अधिकमास अमावस्या 15 जून को है. अमावस्या के दिन नकारात्मक और तामसिक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है क्योंकि चंद्रमा का लोप रहता है, चंद्रमा की शक्तियां क्षीण रहती हैं. चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. चंद्रमा जब कमजोर रहता है, तो व्यक्ति का मानसिक संतुलन और इच्छाशक्ति भी कमजोर होती हैं. इसकी वजह से नकारात्मक विचार, डिप्रेशन, गुस्सा, नकारात्मक ऊर्जाएं व्यक्ति पर हावी हो सकती हैं. इस बार अधिकमास अमावस्या के दिन 5 राशिवालों को सावधान रहना होगा, इन लोगों पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है. इनकी सेहत खराब हो सकती है, धन संकट और अनजाना डर परेशान कर सकता है.

वृषभ: अधिकमास अमावस्या पर वृषभ राशिवालों को विशेष रूप से सावधान रहना होगा. इस दिन लापरवाही की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है. आपके अंदर एनर्जी की कमी होगी, जिससे आप काफी थका हुआ सा महसूस करेंगे. परिवार में वाद विवाद होने की नौबत आ सकती है, इससे आपको काफी तनाव हो सकता है, मन की शांति भंग हो जाएगी. फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो धन संकट से परेशान हो सकते हैं.

सिंह: अधिकमास अमावस्या के दिन सिंह राशिवालों को भावनात्मक रूप से मजबूत होने की जरूरत है. जो विश्वसनीय हो, उससे ही मन की बातें साझा करें, नहीं तो अन्य लोग उसका मजाक बना सकते हैं. इस दिन आपका स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है. खानपान पर ध्यान दें, वरना बाहर का खाना आपको बीमार कर सकता है. व्यायाम करें और संतुलित आहार लें. इससे आपकी ऊर्जा बढ़ेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कन्या: अधिकमास अमावस्या पर कन्या राशिवालों को धन हानि से बचना है. अपने धन को लेकर सतर्क रहें. इस दिन आप किसी को पैसे उधार न दें, फिजूल के कामों में पैसे बर्बाद न करें. नहीं तो आपके पास धन का संकट हो सकता है, दूसरों से कर्ज लेने की स्थिति पैदा हो सकती है. इस दिन सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं. मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

तुला: अधिकमास अमावस्या के अवसर पर तुला राशिवालों को वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो काम खराब हो सकता है. गलत बातों से आपके रिश्ते प्रभावित होंगे और तनाव का सामना करना पड़ सकता है. दूसरे की भावनाओं और बातों का सम्मान करें. अनचाहा डर परेशान कर सकता है. योग और ध्यान से मन को शांत रखें.

कुंभ: अधिकमास अमावस्या पर कुंभ वालों को अपनी जेब का ध्यान रखना चाहिए. फिजूलखर्च न करें. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, नहीं तो चूना लग सकता है. इस दिन निवेश करने से बचें. इस दिन मन को शांत रखें और क्रोध न करें. अनिर्णय की स्थिति से परेशानी हो सकती है.


