मिथुन में सूर्य-बुध युति से बनेगा बुधादित्य-भद्र योग, 4 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
Last Updated:
Surya Budh Yuti 2026: 15 जून से मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति हो रही है, जिससे बुधादित्य राजयोग बनेगा. वहीं अपनी ही राशि मिथुन में बुध के होने से भद्र राजयोग बना है. सूर्य-बुध युति 4 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी है. इन लोगों का गोल्डन टाइम शुरू होगा.
मिथुन में सूर्य-बुध युति का 4 राशियों पर शुभ प्रभाव.
Surya Budh Yuti 2026: मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति 15 जून को होने जा रहा है, जिससे बुधादित्य राजयोग बनेगा. वहीं बुध ग्रह अपनी ही राशि मिथुन में विराजमान होकर भद्र राजयोग बना रहे हैं. 15 जून को दोपहर में 12 बजकर 58 मिनट पर सूर्य देव मिथुन में आएंगे और 16 जुलाई को रात 11:44 पी एम तक रहेंगे, वहीं बुध मिथुन राशि में 22 जून को 03:41 पी एम तक रहेंगे. ऐसे में बुधादित्य राजयोग और भद्र राजयोग 22 जून दोपहर तक रहेगा. ये दोनों ही राजयोग शुभ फलदायी होते हैं. मिथुन में सूर्य और बुध की युति से 4 राशिवालों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है. इससे उनके काम बनते चले जाएंगे.
मिथुन: सूर्य और बुध की युति मिथुन राशि में ही हो रहा है, जिसका शुभ प्रभाव इन लोगों पर होगा. बुधादित्य राजयोग और भद्र राजयोग से मिथुन वालों की करियर में तरक्की होगी. जॉब में प्रमोशन का योग बनेगा, वहीं नई नौकरी का सपना भी पूरा हो सकता है. इस समय में धन का संकट दूर होगा. आय के नए स्रोत विकसित करने में सफल हो सकते हैं. वित्तीय स्थिति पहले से मजबूत होगी. आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी.
सिंह: सूर्य और बुध की युति सिंह राशिवालों को फायदा देने वाली है. इस समय में आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी. इससे आपको धन लाभ होगा और आमदनी भी बढ़ेगी. आपके अटके हुए काम आगे बढ़ेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी. कार्यों में पिता का सहयोग या सुझाव प्राप्त होगा. इस समय में आपके सोशल नेटवर्क का विस्तार होगा, जिसका बिजनेस और कार्य क्षेत्र में लाभ मिलेगा. करियर के क्षेत्र में आपको बेहतर मौके मिल सकते हैं. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा.
कन्या: सूर्य और बुध की युति कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों के लाभकारी हो सकता है. बिजनेस करने वालों के काम का विस्तार हो सकता है या आपको पार्टनरशिप का मौका मिल सकता है, जिससे आपका मुनाफा बढ़ सकता है. सरकार के तरफ से मदद मिलने की उम्मीद है या फिर कोई शासन प्रशासन से जुड़ा काम हो सकता है. कन्या वालों को इस समय में कोई डील भी हाथ लग सकती है. सामाजिक स्तर पर आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है.
तुला: सूर्य और बुध की युति से तुला वालों का भाग्य प्रबल होगा. जो काम करेंगे, उसमें सफलत प्राप्त होगी और किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. घर के बड़े लोगों का साथ और सुझाव प्राप्त होगा. इससे काम की उलझनें दूर होंगी. 16 जून से आपको धन लाभ होगा और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. जो लोग विदेश से जुड़े काम करते हैं या वहां जाने का सपना देख रहे हैं, उसके लिए भी समय अनुकूल होगा. यात्रा का योग बन रहा है, जो आपके लिए शुभ फलदायी होगा.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


