भक्त हो तो ऐसा! शिरडी साईं बाबा के चरणों में अर्पित किया 15 लाख रुपए का डायमंड ब्रोच, सोशल

भक्त हो तो ऐसा! शिरडी साईं बाबा के चरणों में अर्पित किया 15 लाख रुपए का डायमंड ब्रोच, सोशल

होमताजा खबरधर्म

साईं बाबा के चरणों में अर्पित किया 15 लाख रुपए का डायमंड ब्रोच, चर्चा हुई तेज

Last Updated:

शिरडी के साईं बाबा के दरबार में एक भक्त ने 15 लाख रुपये का हीरों जड़ा गोल्ड ब्रोच भेंट कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस अनोखी श्रद्धा ने ना केवल मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों को चौंका दिया, बल्कि सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं में भी यह खबर तेजी से फैल गई. महंगी भेंट के साथ जुड़ी गहरी आस्था और भक्ति अब चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है.

Zoom

महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईं दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था का सिलसिला लगातार जारी है. देश-विदेश से आने वाले भक्त समय-समय पर अपनी श्रद्धा के अनुसार साईं बाबा को विशेष भेंट अर्पित करते हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर साईं बाबा के प्रति एक भक्त की अनूठी श्रद्धा चर्चा का विषय बन गई है. दिल्ली के एक श्रद्धालु ने साईं बाबा के चरणों में हीरों और बहुमूल्य रत्नों से जड़ा स्वर्ण ब्रोच अर्पित किया है.

अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए
जानकारी के अनुसार यह विशेष ब्रोच करीब 80 ग्राम सोने से तैयार किया गया है. इसमें कई कीमती रत्न और हीरे जड़े हुए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है. श्रद्धालु द्वारा यह भेंट शिरडी साईं संस्थान को सौंपी गई, जिसे अब साईं बाबा के दैनिक श्रृंगार का हिस्सा बनाया जाएगा. मंदिर प्रशासन के अनुसार इस स्वर्ण ब्रोच को प्रतिदिन साईं बाबा की आरती और विशेष श्रृंगार के दौरान धारण कराया जाएगा. श्रद्धालुओं का मानना है कि साईं बाबा के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण ही सबसे बड़ा दान है, जबकि इस तरह की भेंटें उनकी अटूट आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक होती हैं.

कई मूल्यवान चीजें करते हैं अर्पित
शिरडी साईं बाबा मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और जीवन में सुख-शांति की कामना लेकर साईं बाबा के दरबार में आते हैं. कई श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने पर सोना, चांदी, नकद राशि और अन्य मूल्यवान वस्तुएं भी अर्पित करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार साईं बाबा की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता, मानसिक शांति और आत्मविश्वास का संचार होता है. भक्तों का विश्वास है कि साईं बाबा अपने श्रद्धालुओं की प्रार्थनाएं सुनते हैं और उन्हें कठिन परिस्थितियों से उबरने की शक्ति प्रदान करते हैं.

जीवन में बाधा होती हैं दूर
मान्यता है कि नियमित रूप से साईं बाबा का स्मरण करने, साईं चालीसा का पाठ करने और गुरुवार के दिन विशेष पूजा-अर्चना करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है. साईं बाबा ने अपने जीवन में “श्रद्धा और सबूरी” का संदेश दिया था, जिसे उनके अनुयायी आज भी जीवन का मूल मंत्र मानते हैं. दिल्ली के श्रद्धालु द्वारा अर्पित यह स्वर्ण ब्रोच एक बार फिर यह दर्शाता है कि साईं बाबा के प्रति भक्तों की आस्था समय के साथ और अधिक मजबूत होती जा रही है. शिरडी का साईं दरबार आज भी करोड़ों लोगों की उम्मीद, विश्वास और भक्ति का केंद्र बना हुआ है.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed