गुरु का राशि परिवर्तन सिंह वालों के लिए कैसा? आज से महसूस होंगे बदलाव, पढ़ें राशिफल
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार गुरु अपनी उच्च राशि में विराजमान हैं. ऐसे में किसी बड़े नकारात्मक परिणाम की संभावना नहीं बन रही है. हालांकि, आने वाले दिनों में यात्राएं और भागदौड़ बढ़ सकती है. कामकाज और अन्य जिम्मेदारियों के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी. इसके चलते खर्चों में भी वृद्धि होने के संकेत हैं.
Aaj Ka Singh Rashifal 02 June 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार मंगलवार, 02 जून 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई नए बदलाव लेकर आने वाला है. आज द्वितीया तिथि और मूल नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जबकि चंद्रमा धनु राशि में विचरण करेंगे. इसके साथ ही ग्रहों की स्थिति में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है. गुरु महाराज ने राशि परिवर्तन करते हुए सिंह राशि के जातकों के लिए एकादश भाव से द्वादश भाव में प्रवेश किया है. इस बदलाव का असर आने वाले समय में जीवन के कई क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है.
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार गुरु अपनी उच्च राशि में विराजमान हैं. ऐसे में किसी बड़े नकारात्मक परिणाम की संभावना नहीं बन रही है. हालांकि, आने वाले दिनों में यात्राएं और भागदौड़ बढ़ सकती है. कामकाज और अन्य जिम्मेदारियों के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी. इसके चलते खर्चों में भी वृद्धि होने के संकेत हैं. फिर भी धन हानि या आर्थिक संकट जैसी स्थिति बनने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है.
करियर राशिफल
करियर के क्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ माना गया है. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे. लंबे समय से रुके हुए या अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर मिल सकता है. जिन लोगों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं, वे उन्हें सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में सम्मान और भरोसा बढ़ने के भी संकेत हैं.
शिक्षा राशिफल
विद्यार्थियों के लिए भी दिन काफी सकारात्मक रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. किसी परीक्षा में शामिल होने, नए कोर्स में प्रवेश लेने या उच्च शिक्षा से जुड़े फैसले करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और शिक्षकों का सहयोग भी प्राप्त होगा.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है. विशेष रूप से पीवीसी, कॉस्मेटिक, बिल्डिंग मटेरियल और निर्माण सामग्री से जुड़े कारोबारियों को अच्छे लाभ की संभावना है. नए ग्राहक मिलने और पुराने व्यापारिक संबंध मजबूत होने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आया और खर्च के बीच संतुलन बना रहेगा, लेकिन कुछ जरूरी कार्यों के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है. परिवार, यात्रा या व्यवसाय से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की बात करें तो सिंह राशि के जातकों को आज कुछ सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य और अनुकूल रहेगा. किसी गंभीर बीमारी या बड़ी परेशानी की संभावना नहीं है. हालांकि, लगातार भागदौड़ और व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम और संतुलित दिनचर्या लाभकारी रहेगी.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों में अधिक अपेक्षाएं रखने से बचना होगा. पार्टनर का व्यवहार मन मुताबिक न होने पर अनावश्यक तनाव लेने की जरूरत नहीं है. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा. वहीं विवाहित लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा. पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे और संतान से जुड़े रुके हुए कार्य भी आगे बढ़ सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार मंगलवार के दिन सिंह राशि के जातकों को तेल का दान करना शुभ रहेगा. इसके अलावा गुरु ग्रह से संबंधित वस्तुएं जैसे चने की दाल, शक्कर और पीले वस्त्र दान करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


