वृश्चिक राशि के लिए आज ग्रहों का शुभ गोचर, करियर में तरक्की और धन लाभ योग
Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 02 June 2026: 2 जून 2026 को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों का शुभ गोचर होने जा रहा है. आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर व धन लाभ के मजबूत योग बनेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. आज का शुभ अंक 9 और शुभ रंग लाल है. वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन को और अधिक शुभ बनाने के लिए सुबह स्नान के बाद हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें. इससे आपके रास्ते में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
सीतामढ़ी: 2 जून 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ऊर्जा, सकारात्मकता और नई संभावनाओं से भरा रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है. जिससे आपके आत्मविश्वास में भारी वृद्धि होगी. लंबे समय से रुके हुए काम आज गति पकड़ेंगे और आपको अपनी मेहनत का सही परिणाम मिलने लगेगा. मानसिक रूप से आप खुद को शांत और केंद्रित महसूस करेंगे. जिससे कठिन निर्णय लेना भी आपके लिए आसान हो जाए. आज का दिन नए संकल्पों को पूरा करने के लिए बिल्कुल उत्तम है.
कैसा रहेगा कार्यक्षेत्र और करियर
ज्योतिषाचार्य शिवनाथ शास्त्री के अनुसार ने बताया कि कार्यक्षेत्र और करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद लाभकारी सिद्ध होगा. व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. जिससे भविष्य में अच्छे मुनाफे के रास्ते खुलेंगे. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों की सराहना मिलेगी और आपके सुझावों को महत्व दिया जाएगा. वित्तीय मामलों में आज का दिन मजबूती लेकर आ रहा है. धन का आगमन होगा और पुराने निवेश से भी लाभ मिलने के योग हैं. बस आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है.
घर परिवार में रहेगी सुख शांति
पारिवारिक और प्रेम जीवन की बात करें, तो आज घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और अधिक मधुर और गहरे होंगे. वे हर मोड़ पर आपका सहयोग करेंगे. यदि कोई पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा था, तो आज वह बड़ों की मध्यस्थता से सुलझ सकता है. प्रेम जीवन में जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और पार्टनर के साथ यादगार वक्त बिताने का है. शाम के समय परिवार के साथ किसी मांगलिक या सामाजिक उत्सव में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.
आज के दिन करें ये उपाय
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपनी दैनिक दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है. काम की व्यस्तता के बीच खुद को बहुत अधिक थकाएं नहीं और पर्याप्त आराम लें. मानसिक शांति के लिए योग या ध्यान का सहारा लेना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. ज्योतिषाचार्य शिवनाथ शास्त्री के अनुसार, आज के दिन को और अधिक भाग्यशाली बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें. तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें. आज आपका भाग्यशाली रंग लाल और भाग्यशाली अंक 9 रहेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


