आज का पंचांग: आज अधिकमास सोमवार व्रत, भोलेनाथ की पूजा से दूर होंगे दोष व कष्ट, पंचांग से ज

आज का पंचांग: आज अधिकमास सोमवार व्रत, भोलेनाथ की पूजा से दूर होंगे दोष व कष्ट, पंचांग से ज

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 1st June 2026: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दिन सोमवार है. हिंदू धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव और चंद्र देव को समर्पित है. अधिकमास के दौरान पड़ने वाले सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि अधिकमास के स्वामी भगवान नारायण और सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र, कौलव करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि में तो सूर्य वृषभ राशि में रहने वाले हैं. भगवान नारायण की आराधना व दान-पुण्य को समर्पित पुरुषोत्तम मास (अधिक) चल रहा है और आज इसका 16वां दिन है. सोमवार को अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त का शुभ संयोग बन रहा है, जो धार्मिक कार्यों, नया काम शुरू करने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल माना जाता है. पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु की विशेष कृपा वाला समय माना जाता है. इस मास में व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य का विशेष महत्व है. सोमवार को प्रतिपदा तिथि शाम 4 बजकर 37 मिनट तक है. इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी. हालांकि, उदयातिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार पूरे दिन प्रतिपदा का ही मान होगा.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिकमास के सोमवार को भगवान शिव की आराधना करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है. अविवाहित युवक-युवतियों के लिए भी यह दिन शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और पूजा करने से विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं. अधिकमास के सोमवार को प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. मंदिर या घर में स्थापित शिवलिंग का गंगाजल और शुद्ध जल से अभिषेक करें. इसके बाद दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से पंचामृत अभिषेक करें. शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, सफेद चंदन और भस्म अर्पित करें. पूजा के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें और शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ करें. अंत में भगवान शिव की आरती कर प्रसाद वितरित करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिकमास के सोमवार को श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई शिव पूजा से भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं. इसलिए इस पावन अवसर पर शिव आराधना का विशेष महत्व बताया गया है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 1 जून 2026
आज की तिथि- प्रतिपदा – 04:37 पी एम तक, फिर द्वितीया तिथि
आज का नक्षत्र- ज्येष्ठा – 07:08 पी एम तक, फिर मूल नक्षत्र
आज का करण- कौलव – 04:37 पी एम तक, तैतिल – पूर्ण रात्रि तक
आज का योग- सिद्ध योग- 06:19 ए एम तक, साध्य योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- वृश्चिक उपरांत धनु राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:24 ए एम
सूर्यास्त- 07:14 पी एम
चन्द्रोदय- 08:30 पी एम
चन्द्रास्त- 05:35 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 1 जून 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:02 ए एम से 04:43 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:47 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:38 पी एम से 03:33 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:13 पी एम से 07:34 पी एम
अमृत काल: 09:16 ए एम से 11:03 ए एम
निशिता मुहूर्त: 11:59 पी एम से 12:39 ए एम, 2 जून

शिववास: गौरी के साथ – 04:37 पी एम तक, फिर सभा में

आज के अशुभ मुहूर्त 1 जून 2026
राहुकाल: 07:08 ए एम से 08:51 ए एम
यमगण्ड: 10:35 ए एम से 12:19 पी एम
गुलिक काल: 02:03 पी एम से 03:47 पी एम
वर्ज्य: 04:08 ए एम से 05:55 ए एम, 2 जून
आडल योग: 07:08 पी एम से 05:23 ए एम, 2 जून
विंछुड़ो: 05:24 ए एम से 07:08 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:47 पी एम से 01:42 पी एम
गण्ड मूल: पूरे दिन
दिशाशूल: पूर्व

Source link

You May Have Missed