जन्मतिथि से जानिए अपना 'लकी रंग', रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करते ही चमक जाएगी किस्मत!
जन्मतिथि से जानिए लकी रंग, रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करते ही चमक जाएगा लक
Last Updated:
Numerology Lucky Colors: लकी रंग पारंपरिक अंक ज्योतिष पर आधारित हैं, लेकिन कई लोग इन्हें कपड़ों, एक्सेसरीज, घर की सजावट और खास मौकों पर पहनते हैं ताकि वे अपनी प्राकृतिक ऊर्जा के साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस कर सकें. चाहे आप अंक ज्योतिष में विश्वास करें या नहीं, अपने जन्मांक से जुड़े रंगों को अपनाने से आप रोजमर्रा की जिंदगी में सकारात्मक और आत्मविश्वासी महसूस कर सकते हैं.
Numerology Lucky Colors: क्या आपकी जन्मतिथि आपके जीवन का लकी रंग भी बता सकती है? अंक शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति की जन्मतिथि का संबंध किसी खास अंक और रंग से माना जाता है. यह रंग ना सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को दर्शाता है बल्कि किस्मत, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा को भी प्रभावित कर सकता है. माना जाता है कि सही लकी रंग का इस्तेमाल करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में शुभ परिणाम मिलने लगते हैं. कोई लाल रंग से ऊर्जा पाता है तो किसी के लिए नीला या हरा रंग भाग्यशाली साबित होता है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी जन्मतिथि के अनुसार कौन-सा रंग आपके लिए सबसे ज्यादा शुभ और लकी है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद खास हो सकती है…

जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो तो उनका मूलांक 1 होगा और इस अंक के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं. मूलांक 1 वाले लोग सूर्य ग्रह की वजह से नेतृत्व, आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षा के लिए जाने जाते हैं. इनके लिए लकी रंग है, नारंगी, सुनहरा पीला, चमकीला लाल और गोल्ड. कहा जाता है कि ये रंग व्यक्ति की आत्म-सम्मान, अधिकार, पहचान और निजी व प्रोफेशनल जीवन में सफलता बढ़ाते हैं.

जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो तो उनका मूलांक 2 होता है और इस मूलांक के स्वामी चंद्र देव हैं. चंद्रदेव की वजह से ये लोग भावनात्मक, बुद्धिमान, सहज और संवेदनशील होते हैं. इनके लिए शुभ रंग हैं- सफेद, क्रीम, मोती के सभी शेड्स और हल्का नीला. ये रंग भावनात्मक संतुलन, शांति, सामंजस्य और आंतरिक शांति को बढ़ावा देते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो तो उनका मूलांक 3 होता है और इस मूलांक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. बृहस्पति की वजह से ये लोग बुद्धिमान, आशावादी और रचनात्मक होते हैं. इनके लिए लकी रंग हैं- पीला, सरसों, बैंगनी और पर्पल. ये रंग विकास, समृद्धि, आत्मविश्वास और मानसिक विस्तार का प्रतीक माने जाते हैं.

जिनका जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो तो उनका मूलांक 4 होता है और इस मूलांक के स्वामी छाया ग्रह राहु हैं. राहु की वजह से ये लोग अपने तरीके से सोचने वाले, व्यावहारिक और दृढ़ निश्चयी होते हैं. इनके लिए शुभ रंग हैं- हल्का भूरा, ग्रे, स्मोकी शेड्स और इलेक्ट्रिक ब्लू. ये रंग फोकस, स्थिरता और संतुलित निर्णय क्षमता को बढ़ाते हैं.

जिनका जन्म किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो तो उनका मूलांक 5 होता है और इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं. बुध ग्रह की वजह से मूलांक 5 वाले बेहतर संवाद, व्यापारी, बुद्धिमान होते है. इनके लिए अच्छे रंग हैं- हरा, पन्ना हरा, सफेद और हल्का ग्रे. ये रंग स्पष्टता, रचनात्मकता, सीखने की क्षमता और संचार को बेहतर बनाते हैं.

जिनका जन्म किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो तो उनका मूलांक 6 है. इस अंक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो सुंदरता, प्रेम, विलासिता और सामंजस्य के कारक ग्रह हैं. मूलांक 6 वालों के लिए लकी रंग हैं- गुलाबी, हल्का नीला, सफेद और पेस्टल शेड्स. माना जाता है कि ये रंग सकारात्मक रिश्ते, आराम, समृद्धि और भावनात्मक सुख-शांति लाते हैं.

जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ हो तो उनका मूलांक 7 है और इस अंक के स्वामी छाया ग्रह केतु हैं. ये लोग आमतौर पर आध्यात्मिक, विश्लेषणात्मक और अंतर्मुखी होते हैं. इनके लिए शुभ रंग हैं- सी ग्रीन, एक्वा ब्लू, सिल्वर और हल्का पीला. ये रंग अंतर्ज्ञान, मानसिक शक्ति और आंतरिक ज्ञान को बढ़ाते हैं.

जिनका जन्म किसी भी माह की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो तो उनका मूलांक 8 होता है. इस अंक के स्वामी न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनिदेव हैं. मूलांक 8 अनुशासन, मेहनत और मजबूती का प्रतीक है. इनके लिए लकी रंग हैं- नेवी ब्लू, इंडिगो, डार्क ग्रे और काला. ये रंग धैर्य, दृढ़ता, अधिकार और दीर्घकालिक सफलता लाते हैं.

जिनका जन्म किसी भी माह की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो तो उनका मूलांक 9 है और इस अंक के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगलदेव हैं. मंगल ग्रह की वजह से ये लोग ऊर्जावान, साहसी और एक्शन ओरिएंटेड होते हैं. इनके लिए शुभ रंग हैं- लाल, मैरून, रस्ट, गहरा नारंगी और गहरे अर्थ टोन. ये रंग ऊर्जा, आत्मविश्वास, नेतृत्व, दृढ़ता और मजबूत मंगल ऊर्जा का प्रतीक हैं.


