जून बढ़ाएगा मुश्किल! इन 3 राशियों को पड़ेगा फर्क, आचार्य ने बताए बचने के उपाय

जून बढ़ाएगा मुश्किल! इन 3 राशियों को पड़ेगा फर्क, आचार्य ने बताए बचने के उपाय

Last Updated:

Monthly Horoscope June 2026: इस राशि के जातकों को जून महीने में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि कई ग्रह इस माह राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे तुला राशि के जातकों के काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं. उन्हें वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी.

उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष विद्या को भविष्य और जीवन की दिशा बताने वाला महत्वपूर्ण आधार माना जाता है. हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आने वाला समय उसके लिए क्या संकेत लेकर आ रहा है ताकि वह अपने फैसले सही समय पर ले सके. कुछ ही दिनों में जून माह की शुरुआत के साथ ही ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के जीवन में नए बदलाव लाने वाली है. किसी को सफलता, धन लाभ और तरक्की मिलेगी, तो कुछ लोगों को चुनौतियों के बीच संयम और समझदारी से आगे बढ़ना होगा.

उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज लोकल 18 को बताते हैं कि जून माह में होने वाले ग्रह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अशुभ प्रभाव डाल सकते हैं. जून में सूर्य, शुक्र, मंगल और बुध जैसे महत्वपूर्ण ग्रह अपनी राशि या चाल में परिवर्तन करेंगे. इन ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण कुछ लोगों को करियर में रुकावट, नौकरी के अवसरों के हाथ से निकलने या आर्थिक दबाव जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं कुछ राशियों के लिए यह महीना मानसिक और व्यावहारिक चुनौतियां भी लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं कि जून का महीना किन राशियों के लिए कठिन साबित हो सकता है और किन ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर इन नकारात्मक प्रभावों से राहत पाई जा सकती है.

तीन राशियों को होगा नुकसान
मेष- जून का महीना मेष राशि के जातकों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. बेवजह के विवाद और तनाव परेशान कर सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं. वाहन चलाते समय सावधानी रखें और स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें क्योंकि अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. परिवार, खासकर माता-पिता के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. नए काम या बड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय बाद में परेशानी बढ़ा सकता है.

मिथुन- ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक जून का महीना मिथुन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है. कुछ मामलों में उम्मीद के विपरीत परिणाम मिलने से मन परेशान रह सकता है. जमीन-जायदाद से जुड़े मुद्दे चिंता बढ़ा सकते हैं. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात मानसिक तनाव का कारण बन सकती है.

तुला- इस राशि के जातकों को जून माह में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि कई ग्रह इस महीने राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे इस राशि के जातकों का काम बनते-बनते बिगड़ सकता है. उन्हें वाहन प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए. संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है. सेहत को लेकर सावधान रहें. जीवन में प्रतिकूल परिणामों का सामना करना पड़ सकता है. धन संचय में दिक्कतें आ सकती हैं.

जरूर करें ये उपाय
जून के महीने में अशुभ ग्रहों की शुद्धि के लिए जितना हो सके धर्म-कर्म के काम करें. इन तीनों राशियों के जातकों को चाहिए कि वे रोजाना अपने ईष्टदेव के मंत्रों का जाप करें और भगवान की प्रतिदिन पूजा-पाठ करके ही घर से निकलें. गौ सेवा करें. उन्हें चारा डालें और गरीबों में अन्य वस्तुओं का दान करें. इन उपायों से आपको जरूर राहत मिलेगी.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed