मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन देगा झटका या खुशखबरी? ग्रहों की चाल बदली

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन देगा झटका या खुशखबरी? ग्रहों की चाल बदली

Last Updated:

Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों का आज का दिन खास होने वाला है. टैलेंट होने के बावजूद मिथुन राशि वालों को रिजल्ट अनएक्सपेक्टेड मिलेंगे. उन्होंने कहा कि आज के दिन व्रत करने से कई दोषों से मुक्ति मिलती है. आज के दिन आप कोई बड़ी प्लानिंग न करें, उपवास रखना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन आज ग्रहों की चाल बदलने वाली है, जिसका प्रभाव मिथुन राशि वालों पर पड़ सकता है. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज इन राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.

देहरादून: आज 29 मई यानी शुक्रवार का दिन है और यह दिन मिथुन राशि वालों के जीवन में कुछ नया लेकर आने वाला है. देहरादून की ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि 29 मई यानी आज का दिन त्रयोदशी का शुक्ल पक्ष है. उन्होंने कहा कि त्रयोदशी दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है और उनके निमित्त प्रदोष व्रत और पूजा अर्चना की जाती है. उन्होंने कहा कि इस दिन परिधि योग बन रहा है, जिसका अर्थ होता है सीमा से बाहर. यह योग मिथुन राशि वालों के लिए अशुभ माना गया है.

उन्होंने कहा कि आज के दिन टैलेंट होने के बावजूद मिथुन राशि वालों को रिजल्ट अनएक्सपेक्टेड मिलेंगे. उन्होंने कहा कि आज के दिन व्रत करने से कई दोषों से मुक्ति मिलती है. आज के दिन आप कोई बड़ी प्लानिंग न करें, उपवास रखना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आज के दिन आपका स्वभाव तेतुल रहने वाला है.

स्वाति नक्षत्र का योग
उन्होंने कहा कि इस समय ग्रहण की स्थिति ऐसी है कि दशाएं आपके अनुकूल नहीं हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से इस परेशानी से निजात पा सकते हैं. चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होने से स्वाति नक्षत्र बन रहा है. इसके बाद विशाखा नक्षत्र भी बन जाएगा. स्वाति नक्षत्र राहु का नक्षत्र माना जाता है. अगर व्यक्ति को सही मार्गदर्शन मिल जाता है तो उसे राहु कामयाबी की तरफ लेकर जाता है.

नौतपा पर बारिश पड़ने से गर्मी से मिल सकती है राहत
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि इस समय राहु मिथुन जाती से 9वें स्थान पर चल रहा है. 9वां स्थान भाग्य का माना जाता है. राहु के भाग्य स्थान पर होने से मिथुन राशि वालों के हर काम में रुकावट आएगी. बुध, राशि स्वामी इस समय उदित अवस्था में हैं. जब बुध का उदय होता है तो बारिश होती है, क्योंकि यह मौसम का कारक भी है.

उन्होंने बताया कि नौतपा के दौरान बारिश होने की संभावना प्रबल नजर आ रही है. माना जाता है नौतपा पर बारिश नहीं पड़नी चाहिए. अगर नौतपा पर बारिश पड़ती है तो मानसून कमजोर पड़ जाता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति बता रही है कि बुध और शुक्र दोनों ही ग्रह ऐसे हैं जो मौसम को रिप्रेजेंट करते हैं. जब यह उदय या अस्त होते हैं तो बारिश पड़ती ही पड़ती है. बुध उदय हो गए हैं तो यह बारिश का योग बनाकर बैठे हैं. इस दौरान अगर बारिश होती है तो आने वाले मानसून में गड़बड़ देखने के लिए मिल सकती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed