27 मई को नवतपा का तीसरा दिन, 3 राशिवाले घर से निकलते समय सावधान! इन 4 राशियों पर भी खतरा
Nautapa Weather Prediction 2026: नौतपा का प्रारंभ 25 मई सोमवार से हुआ है, आज दूसरा दिन है. नौतपा का तीसरा दिन 27 मई को है. इस समय देश के अधिकतर हिस्सों में सूरज आग उगल रहा है, तापमान इतना अधिक हो रहा है कि सुबह 9 बजे ही लग रहा है कि दोपहर है. ऐसे समय में बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर पर अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए. ऐसे समय में लू लगने का खतरा सबसे अधिक है. आप घर से निकले और थोड़ी सी लापरवाही की, तो आपकी सेहत खराब हो सकती है, शरीर में पानी की कमी से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. नौतपा के तीसरे दिन सिंह, कन्या और तुला वालों को विशेष सावधानी रखनी होगी, वहीं मेष, कर्क, वृश्चिक और कुंभ वालों की सेहत पर भी खतरा हो सकता है. इसमें 7 राशियों की सेहत के बारे में दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बाकी की 5 राशियां लापरवाही बरतें.
नौतपा के तीसरे दिन अलर्ट रहें ये 7 राशियां!
मेष: नौतपा के तीसरे दिन मेष राशिवालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए. आपको थोड़ी सी भी परेशानी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. इस समय में आपको मानसिक तनाव और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा. बाहर का बढ़ता तापमान और शरीर के अंदर गुस्सा-तनाव आपको परेशान कर सकता है.
कर्क: कर्क राशि वालों की जल राशि है. आप भी नौतपा में सेहत का ख्याल रखें. योग, ध्यान या अन्य माध्यमों से मन को शांत रखें. समय निकालकर आराम करें. शरीर में पानी की कमी न होने दें. यह दिन आपको अपनी एनर्जी को रिचार्ज करने का है. स्वयं को नकारात्मकता से दूर रखें.
सिंह: सिंह राशिवालों को नौतपा के तीसरे दिन अलर्ट रहना चाहिए. आपने खानपान पर ध्यान दें और उन फलों और सब्जियों का सेवन अधिक करें, जिसमें भरपूर मात्रा में पानी हो. आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. योग, साधना, हल्का व्यायाम करें. अधिक व्यायाम करने से भी आपको थकान महसूस हो सकती है.
कन्या: नौतपा के तीसरे दिन कन्या राशिवालों को अपनी एनर्जी के स्तर को बनाए रखना एक चुनौती होगी. उन कामों को टाल सकते हैं, जिसमें ज्यादा एनर्जी या भागदौड़ की जरूरत है. इस दिन आप तनाव न लें और गुस्सा न करें. स्वयं को शांत रखें और खूब पानी पिएं. तनाव या गुस्सा हों, तो गहरी सांस लेकर स्वयं को कूल करें. घर से निकलते समय लू से बचाव के पूरे उपाय करें.
तुला: तुला वालों को नौतपा के तीसरे दिन अपने खानपान पर ध्यान रखना होगा, नहीं तो छोटी सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है. इस दिन आप संतुलित आहार लें. पानी, जूस, नारियल पानी आदि समय समय पर लेते रहें. शारीरिक के अलावा मानसिक रूप से भी स्वयं को मजबूत रखें. दोपहर के समय घर से न निकलें.
वृश्चिक: नौतपा के तीसरे दिन वृश्चिक वालों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. आपको आराम करने की जरूरत है. इस दिन आप किसी बात को लेकर ज्यादा टेंशन न लें और उसके बारे में अधिक न सोचें. जो होगा, वो देखा जाएगा…इस मानसिकता से स्वयं को रिलैक्स होने दें. नाम जप, योग, ध्यान आदि से स्वयं को शांत रखें.
कुंभ: 27 मई को नौतपा के तीसरे दिन कुंभ वाले भी अपनी सेहत का खास ख्याल रखें. लापरवाही न करें, लू से बचने के उपायों को अपनाएं. जब हम बीमार पड़ते हैं, तब सेहत की कीमत पता चलती है. ऐसी स्थिति से बचें. इस दिन पूजा पाठ में मन लग सकता है, ईश्वर की भक्ति से स्वयं को सराबोर कर सकते हैं. जो आपको मानसिक शांति देगा. तेल और मसालेदार भोजन से बचें.


