वर्कलोड का प्रेशर, पर चमकेगी जेब! धनु राशि वालों को आज मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 26 may 2026: धनु राशि के जातक आज सिरदर्द और आंखों में दर्द की समस्या से परेशान रह सकते हैं. ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा. प्रेम संबंधों के मामले में दिन खुशनुमा रहेगा और साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे.
जमुई: 26 मई 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. आज के दिन के स्वामी मंगल मेष राशि में गोचर करते हुए रूचक राजयोग बनाएंगे. वहीं चंद्रमा का गोचर हस्त नक्षत्र से कन्या राशि में रहेगा. इस दौरान चंद्रमा और गुरु मिलकर गजकेसरी योग बनाएंगे. जबकि सूर्य, बुध और चंद्रमा के प्रभाव से नवम पंचम योग का निर्माण होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि इन शुभ योगों का असर धनु राशि के जातकों के जीवन पर साफ दिखाई देगा. आज पूरे दिन भर कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी. आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग मिलेगा. कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. जिससे भविष्य में लाभ होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी प्रतियोगिता या महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने का योग बनेगा. रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है.
मिला जुला रहेगा पारिवारिक जीवन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पारिवारिक जीवन में मिश्रित स्थिति रहेगी. एक तरफ जीवनसाथी के साथ रोमांटिक और यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा तो वहीं परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव भी हो सकता है. घर में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और कोई बड़ी इच्छा पूरी होने का संयोग बनेगा. संतान की ओर से खुशी मिलेगी. परिवार के साथ शॉपिंग या घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है. हालांकि मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, इसलिए बिना देखी-सुनी बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए. पढ़ाई-लिखाई के मामले में उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलने से छात्र थोड़े परेशान रह सकते हैं. ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा.
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि धनु राशि के जातक आज सिरदर्द और आंखों में दर्द की समस्या से परेशान रह सकते हैं. ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा. प्रेम संबंधों के मामले में दिन खुशनुमा रहेगा और साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने का योग है. दान-पुण्य के कार्यों में भी मन लगेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि मंगलवार को धनु राशि वालों का शुभ अंक 5 रहेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से ग्रहों का शुभ प्रभाव और बढ़ेगा तथा मानसिक शांति मिलेगी.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


