ठीक दोपहर बाद बदलेगा कन्या राशि का मिजाज, बढ़ सकता है गुस्सा-तनाव, यहां समाधान

ठीक दोपहर बाद बदलेगा कन्या राशि का मिजाज, बढ़ सकता है गुस्सा-तनाव, यहां समाधान

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 22 May 2026: आज कन्या राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है, लेकिन दोपहर बाद किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है.ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार हनुमान जी के आसान उपाय करने से तनाव दूर होगा और रुके काम बनने लगेंगे.

ख़बरें फटाफट

देवघर: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है, लेकिन दोपहर के बाद समय पूरी तरह आपके पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है. ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल ग्रहों की चाल, नक्षत्र और पंचांग के आधार पर निकाला जाता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. साथ ही हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है. सबसे खास बात यह है कि चन्द्रमा आज कन्या राशि में संचार कर रहा है, जिसका प्रभाव सीधे कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा.

क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य 
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार दिन की शुरुआत थोड़ी सामान्य और संभलकर चलने वाली रहेगी. खासकर दोपहर से पहले आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए किसी भी विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है. अगर आप नौकरी करते हैं तो कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से बहस करने से बचें. वहीं व्यापार करने वाले लोगों को भी दिन के शुरुआती समय में बड़ा धन निवेश करने से बचना चाहिए. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है.

दोपहर बाद समय मे होगा अचानक बदलाव 
हालांकि परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोपहर के बाद ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में मजबूत होने लगेगी. धीरे-धीरे रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे और मन में सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी. जिन लोगों का पैसा कहीं फंसा हुआ है, उन्हें राहत मिलने के संकेत हैं. व्यापार में भी शाम तक स्थिति बेहतर होती दिखाई दे रही है. पुराने ग्राहकों से फायदा मिल सकता है और नए काम की शुरुआत की योजना भी बन सकती है.

घर का माहौल सामान्य रहेगा
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल सामान्य और शांत रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन समझदारी से मामला जल्दी सुलझ जाएगा. परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा. बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है, जिससे मन खुश रहेगा.

मन आज शांत रहेगा
आज का दिन मानसिक रूप से भी राहत देने वाला रहेगा. दोपहर बाद मन शांत रहेगा और तनाव कम महसूस होगा. लंबे समय से चल रही चिंता से थोड़ी राहत मिल सकती है. शाम के समय दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है. मनपसंद भोजन खाने का मौका मिलेगा और दिन का अंत खुशी के साथ होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से भी शाम का समय बेहतर रहेगा और शरीर में ताजगी महसूस होगी.

करें ये उपाय
सुबह स्नान के बाद हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं.हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे मन शांत रहेगा और नकारात्मकता दूर होगी.“ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ रहेगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed