कर्क राशि वालों सावधान! आज डेढ़ घंटे का राहुकाल, एक गलती बिगाड़ सकती है काम

कर्क राशि वालों सावधान! आज डेढ़ घंटे का राहुकाल, एक गलती बिगाड़ सकती है काम

Last Updated:

Kark Rashifal: आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए भावनाओं को नियंत्रित रखते हुए समझदारी से फैसले लेने का संकेत दे रहा है. आज चंद्रमा का प्रभाव आपकी संवेदनशीलता बढ़ा सकता है, इसलिए छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि इन राशि वालों का आज का दिन कैसा रहने वाला है.

नैनीताल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कर्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और भावनात्मक संतुलन का संकेत दे रही है. आज दिनांक 26 मई 2026, मंगलवार को ज्येष्ठा अधिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी. आज हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग का विशेष प्रभाव बना रहेगा, जिसे ज्योतिष में सफलता, मानसिक शांति और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है. हालांकि आज शाम 3 बजे से 4:30 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान किसी नए कार्य की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा.

नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए भावनाओं को नियंत्रित रखते हुए समझदारी से फैसले लेने का संकेत दे रहा है. आज चंद्रमा का प्रभाव आपकी संवेदनशीलता बढ़ा सकता है, इसलिए छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें. परिवार और करीबी लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी और दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा.

प्रेम और वैवाहिक जीवन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. यदि पिछले कुछ दिनों से रिश्तों में दूरी या गलतफहमी चल रही थी, तो आज बातचीत के जरिए हालात सुधर सकते हैं. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे.

विवाहित जातकों के लिए दिन सुखद रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. शाम का समय अपने प्रियजनों के साथ बिताना रिश्तों को और मजबूत कर सकता है. जो लोग नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए भी दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. हालांकि जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें और रिश्तों में धैर्य बनाए रखें.

नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य लेकिन स्थिर रहने वाला है. ऑफिस पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी और शांत स्वभाव आपको हर स्थिति संभालने में मदद करेगा. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा. हालांकि ऑफिस में किसी की बात को लेकर अधिक भावुक होने से बचना होगा.

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन धीरे-धीरे लाभ देने वाला रहेगा. पुराने ग्राहकों से फायदा मिल सकता है और नई योजनाओं पर काम शुरू करने के संकेत हैं. यदि आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आज सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा. राहुकाल के समय बड़े आर्थिक फैसले टालना बेहतर रहेगा.

छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत और एकाग्रता का रहेगा. आपका आज पढ़ाई में मन लगेगा और नई चीजें सीखने की उत्सुकता बनी रहेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी. हालांकि मोबाइल और सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने से बचना होगा. रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े छात्रों को नई प्रेरणा मिल सकती है. कला, संगीत और डिजाइनिंग में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा.

महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन संतुलन और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ व्यक्तिगत कार्यों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं. परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा और घर का माहौल सुखद बना रहेगा. कामकाजी महिलाओं को ऑफिस और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखने में सफलता मिलेगी. आज कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्न कर सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से अधिक तनाव लेने से बचें और खानपान पर ध्यान दें. योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल उत्तर दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी
राहुकाल: शाम 3:00 बजे से 4:30 बजे तक
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज किसी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करना शुभ रहने वाला है. आज हनुमाचालिसा का पाठ करें.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed