मेष राशि के रिश्तों में बढ़ेगा इश्क, धनलाभ के भी योग, आज की तरह फिर नहीं मिलेगा मौका

मेष राशि के रिश्तों में बढ़ेगा इश्क, धनलाभ के भी योग, आज की तरह फिर नहीं मिलेगा मौका

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 26 May 2026 : मेष राशि के रिश्तों में आज प्रेम बढ़ेगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.50 से 12.45 तक रहेगा. दिशाशूल आज उत्तर में है. आज आमदनी अच्छी होगी. सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. संबंध और प्रगाढ़ होंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. किसी नई योजना की शुरुआत करने के योग बन रहे हैं.

Aaj Ka Mesh Rashifal 26 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज कोई विशेष योग बनने की संभावना नहीं है. हालांकि, ग्रहों का अनुकूल प्रभाव रहेगा, जिससे धन लाभ होगा. रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि एकादशी है. नक्षत्र हस्त है. योग सिद्धि है. पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 5.25 पर और सूर्यास्त 7.10 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.50 से 12.45 तक रहेगा. इसमें किया गया काम लंबे समय तक लाभ प्रदान करता है. यह मुहूर्त बेहद ही मंगलकारी माना जाता है. मांगलिक, नया और सांस्कृतिक कार्यों के लिए यह समय उत्तम है. अशुभ समय राहुकाल 3.44 से 5.27 तक रहेगा. इसमें कोई नया और मांगलिक काम करने से बचें. दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको साहस, ऊर्जा और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे, जिसकी झलक आपका निर्णय और आत्मविश्वास में दिखाई देगी. चंद्रमा लग्न के द्वितीय भाव में गोचर करेंगे. यह भाव धान भाव कहा जाता है. आज आमदनी अच्छी होगी. वाणी, धन और पारिवारिक मामलों में विशेष लाभ नजर आएगा. सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सामाजिक व नेटवर्किंग से जुड़े कामों में भी लाभ मिलेगा.

इनसे परहेज जरूरी

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपका स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा. गले और मुख से जुड़ी हुई हल्की परेशानी हो सकती है. खान-पान में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है. आज हल्का गुनगुना पानी पिएं. तली और भुनी हुई चीजों से परहेज करें. रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. संबंध और प्रगाढ़ होंगे. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की बात भी सामने आ सकती है. बात आगे भी बढ़ेगी. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. बड़ों का मार्गदर्शन भी आपको प्राप्त होगा.

यहां भी कटोगे चांदी

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं. धन लाभ के विशेष योग बनेंगे. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. व्यवसाय में विस्तार होगा. बचत पर ध्यान देंगे. निवेश कर सकते हैं, जिससे दीर्घकालीन लाभ होगा. नौकरी और करियर में वाणी और कार्यों से सबको प्रभावित करते हुए नजर आएंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. किसी नई योजना की शुरुआत संभव है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed