मिथुन राशि: करियर में चमकेगी किस्मत, लव लाइफ के मतभेद होंगे दूर

मिथुन राशि: करियर में चमकेगी किस्मत, लव लाइफ के मतभेद होंगे दूर

Mithun Rashifa Today, 26 May 2026: आज 26 मई, मंगलवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ेगा. बुद्धि, व्यापार और संचार के कारक ग्रह ‘बुध’ इस समय अस्त हैं, जिसके कारण मिथुन राशि के जातकों को आज विशेष सावधानी बरतनी होगी. देहरादून के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, बुध के अस्त होने से व्यापार से लेकर लव लाइफ तक पर प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते हैं कि आज मिथुन राशि वालों को किन बातों का ध्यान रखना है और कौन से उपाय उनके जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं.

बुध का महत्व और विद्यार्थी प्रवृत्ति
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि बुध को आकाश तत्व, बुद्धि, व्यापार और संचार का कारक माना जाता है. बुध के कारण ही संसार में सभी आकारों की रचना होती है, क्योंकि बिना बुध के किसी भी आकार की संकल्पना व्यर्थ है. उन्होंने बताया कि बुध वह आकाश तत्व है जिसने हमें थामा हुआ है. जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए आपको निरंतर सीखने की इच्छा अपने मन में रखनी चाहिए. यदि आप खुद को हमेशा एक विद्यार्थी की प्रवृत्ति में रखते हैं, तो इसके कई शुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं.

ज्योतिष शास्त्र में लिखा हुआ हर शब्द बुध ग्रह से जुड़ा माना जाता है. बुध के स्वामी विघ्नहर्ता भगवान गणपति हैं. यदि आप कुछ नया सीखते रहते हैं और अपनी कलम चलाते रहते हैं, तो बुध हमेशा सकारात्मक फल देता है. लेखन, व्यापार और निवेश की सफलता-विफलता काफी हद तक बुध की स्थिति पर ही निर्भर करती है.

व्यापार और निवेश में बरतें सतर्कता
यदि आप लेखा अधिकारी (अकाउंटेंट), कवि, अच्छे वक्ता या व्यापारी के रूप में तरक्की हासिल करना चाहते हैं, तो आपकी कम्युनिकेशन स्किल (संवाद शैली) का अच्छा होना बेहद जरूरी है, जो सीधे बुध से प्रभावित होती है. मिथुन राशि के जातकों को अपने बुध को मजबूत करने का लगातार प्रयास करना चाहिए. हमारी जीभ पर बुध का आधिपत्य होता है, जहाँ मां सरस्वती का वास माना जाता है.

इस समय बुध अस्त हैं और शुक्र के साथ उनका स्थान परिवर्तन हो रहा है. ऐसे में व्यापार और निवेश के मामलों में आज का दिन बेहद सतर्कता बरतने का है. ज्योतिषाचार्य संजय की सलाह है कि व्यापार में कोई भी बड़ी डील फाइनल करते समय दस्तावेजों (डॉक्यूमेंट्स) को अच्छी तरह से पढ़ लें. आज आपकी बेहतरीन संवाद शैली ही आपको बड़े क्लाइंट्स दिलाने में मदद करेगी.

लव लाइफ और पारिवारिक रिश्तों में समझदारी
मिथुन राशि वालों की लव लाइफ और पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन समझदारी दिखाने का है. चंद्रमा के कन्या राशि में जाने से आप मानसिक रूप से थोड़े भावुक हो सकते हैं. पार्टनर के साथ बातचीत करते समय अपनी भाषा और लहजे का खास ख्याल रखें.

चूँकि जीभ पर मां सरस्वती का वास होता है, इसलिए यदि आप आज मीठा बोलेंगे तो जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ चल रहे पुराने मतभेद भी समाप्त हो जाएंगे. शाम के समय परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा, जिससे घर में शांति और सुख का माहौल रहेगा.

बुध को अनुकूल बनाने के अचूक उपाय
इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. ग्रहों की स्थिति को अपने अनुकूल बनाने और बुध के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए मिथुन राशि के जातक आज ये विशेष उपाय जरूर करें:

  • इस तपती गर्मी में पक्षियों के लिए किसी बर्तन में पानी रखें और उनके लिए दाना डालें.
  • प्यासे और जरूरतमंद लोगों को पानी पिलाने की व्यवस्था करें. इस पुण्य कार्य से आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे.
  • किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले विघ्न विनाशक भगवान गणेश की आराधना करें, क्योंकि वे बुध के स्वामी हैं.

Source link

You May Have Missed