आज का पंचांग: मंगलवार व्रत के साथ आज अधिकमास का पहला ज्येष्ठ मंगल, पंचांग से जानें शुभ व अ

आज का पंचांग: मंगलवार व्रत के साथ आज अधिकमास का पहला ज्येष्ठ मंगल, पंचांग से जानें शुभ व अ

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 19 May 2026: आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दिन मंगलवार है. हिंदू पंचांग के अनुसार, आज अधिकमास का पहला मंगलवार और ज्येष्ठ बुढ़वा मंगल का व्रत किया जाएगा. आज ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, गर करण, शुक्ल पक्ष और चंद्रमा मिथुन राशि में तो सूर्य वृषभ राशि में रहने वाले हैं. आज उत्तर का दिशाशूल है. मंगलवार को सूर्योदय 5 बजकर 28 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 7 मिनट पर होगा. चंद्रोदय सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर और चंद्रास्त रात 10 बजकर 13 मिनट पर होगा. तृतीया तिथि दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी. हालांकि, उदयातिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार, पूरे दिन तृतीया का ही मान होगा. हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह को समर्पित माना जाता है. इस बार अधिकमास के दौरान पड़ने वाला पहला ज्येष्ठ मंगल विशेष महत्व लेकर आया है. पंचांग के अनुसार, अधिकमास में आने वाले मंगलवार को पूजा-पाठ, व्रत और दान करने से कई गुना अधिक पुण्य फल प्राप्त होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की आराधना करने पर संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार का व्रत करने से मंगल ग्रह मजबूत होता है. इससे व्यक्ति के आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होती है. मंगलवार व्रत रखने से भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से भय, शत्रु बाधा और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है. जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है, उनके लिए भी मंगलवार का व्रत लाभकारी माना जाता है. पंचांग अनुसार, आज सुबह स्नान के बाद लाल या नारंगी वस्त्र पहनकर भगवान हनुमान का ध्यान करें. इसके बाद घर के पूजा स्थल या मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. पूजा के दौरान हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और गुड़-चना अर्पित किया जाता है. इसके बाद पांच चमेली के तेल के दीपक जलाकर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है. भक्त ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप भी करते हैं. तो चलिए जानते हैं कि कब से शुभ और अशुभ मुहूर्त लग रहे हैं.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 19 मई 2026
आज की तिथि- तृतीया – 02:18 पी एम तक, चतुर्थी तिथि
आज का नक्षत्र- मृगशिरा – 08:41 ए एम तक, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र
आज का करण- गर – 02:18 पी एम तक, वणिज – 12:39 ए एम, 20 मई तक
आज का योग- धृति – 05:49 पी एम तक, शूल योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मिथुन राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:28 ए एम
सूर्यास्त- 07:07 पी एम
चन्द्रोदय- 07:33 ए एम
चन्द्रास्त- 10:13 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 19 मई 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:05 ए एम से 04:47 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:34 पी एम से 03:29 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:06 पी एम से 07:27 पी एम
अमृत काल: 09:14 पी एम से 10:40 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, 20 मई
रवि योग: 08:41 ए एम से 05:28 ए एम, 20 मई

शिववास: सभा में – 02:18 पी एम तक, क्रीड़ा में

आज के अशुभ मुहूर्त 19 मई 2026
राहुकाल: 03:42 पी एम से 05:25 पी एम
विडाल योग: 05:28 ए एम से 08:41 ए एम
यमगण्ड: 08:53 ए एम से 10:35 ए एम
दुर्मुहूर्त: 08:12 ए एम से 09:07 ए एम
गुलिक काल: 12:18 पी एम से 02:00 पी एम
वर्ज्य: 04:13 पी एम से 05:39 पी एम
भद्रा: 12:39 ए एम से 05:28 ए एम, 20 मई
दिशाशूल- उत्तर

Source link

You May Have Missed