धनु राशि वाले लव पार्टनर से करें बात, बिजनेस में होगी तरक्की, आज भगवान विष्णु की करें पूजा
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 19 may 2026: बहुत से लोग ज्योतिष और राशि-नक्षत्र पर काफी विश्वास रखते हैं. ऐसे लोग अपने नाम के हिसाब से अपनी राशिफल के बारे में जानकारी हासिल करते हैं और उसके हिसाब से अपना दिन और समय बिताने का प्रयास करते हैं. लोकल 18 अपने पाठकों के लिए सभी राशियों के बारे में प्रतिदिन जानकारी देता है. सभी राशियों के बारे में ज्योतिष के अलग-अलग जानकारों से हम जानकारी लेते हैं और फिर आप तक पहुंचाते हैं…
जमुई: 19 मई 2026 के दिन धनु राशि के जातकों को दो अलग-अलग योग का बड़ा फायदा पहुंचने वाला है. आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा का गोचर दिन-रात मिथुन राशि में रहेगा, जिससे गुरु और शुक्र के साथ त्रिग्रह योग का निर्माण हो रहा है. वहीं आज मंगल अपनी ही राशि मेष में रहकर रूचक राजयोग बनाएंगे, जबकि गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का प्रभाव भी देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि इन शुभ योगों का सबसे सकारात्मक असर धनु राशि के लोगों पर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेंगे, जिससे आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी. कला, संगीत, लेखन या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रतिभा और कार्यकुशलता से प्रभावित होंगे तथा नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलने से कई अटके कार्य पूरे हो सकते हैं.
आज निर्णय क्षमता में आएगी बेहतरी
पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि गजकेसरी योग मानसिक मजबूती और निर्णय क्षमता को बेहतर बनाता है. ऐसे में धनु राशि के लोग नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. व्यवसाय में साझेदारी के काम करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा और पार्टनरों के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा. हालांकि, आज के दिन धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन किसी भी तरह का निवेश करने से आपको बचना चाहिए. आज पारिवारिक जीवन में धार्मिक और पारंपरिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. परिवार में शादी या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा संभव है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और परिवार का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. सरकारी कार्यों में थोड़ी परेशानी के बाद सफलता मिलने के संकेत हैं. छात्रों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है, वहीं नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
प्रेम संबंधों में बनाए रखें संवाद
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. प्रेम संबंधों में स्थिति सामान्य रहने के संकेत हैं लेकिन, संवाद बनाए रखना जरूरी होगा. पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि मंगलवार को भगवान विष्णु की पूजा करने से आपको फायदा होगा. इसके साथ ही आज के दिन भगवान विष्णु को किशमिश अर्पित कर जरूरतमंदों को दान देने से शुभ फल में वृद्धि हो सकती है. उन्होंने कहा कि धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा, नए अवसर और मानसिक संतोष लेकर आने वाला है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 6 रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


