वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का ये खास उपाय, जिससे दिन बीतेगा हैप्पी-हैप्पी!
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: सूर्य का गोचर कई राशियों की दशा और दिशा बदलने वाला है. भाग्य के द्वार खुलेंगे और बंपर लाभ देने वाला साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर से वृषभ राशि वालों के जीवन में क्या बदलाव लेकर आने वाला है.
वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 17 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज कृतिका नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा अपनी ही राशि वृषभ में संचरण कर रहे हैं. वहीं सूर्य आज मेष राशि में मौजूद हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. आपके आत्मविश्वास के कारण ही आपके काम बनेंगे. आज आप बिजनेस में यदि थोड़ा रिस्क लेंगे तो आपको भविष्य में बड़ा फायदा भी हो सकता है. आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी बिल्कुल सचेत रहें.
नौकरी के नए अवसर
वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन होगा. आज आपको नए अवसर भी मिलेंगे. जो लोग नौकरी पहले से नौकरी कर रहे हैं, आज उनके प्रमोशन के योग भी बने हुए हैं. आज आप अपने टारगेट को भी पूरा कर पाएंगे. यदि आप स्टूडेंट्स हैं, तो आज आपको अपना फोकस पढ़ाई पर रखना होगा.
म्युचुअल फंड में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको फायदा होगा. यह छोटी-छोटी बचत भविष्य में आपके लिए बड़ा सहारा बनेगा. इसके अलावा आज आप किसी छोटे प्लॉट में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए बेहतर है.
रिश्तों में तनाव से बचें
वृषभ राशि के जातकों को आज अपने लव लाइफ में तनाव से बचना होगा. आज आप अपनी वाणी पर संयम जरूर रखें, वरना इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा. जो लोग सिंगल हैं, आज वो जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करे तो आज आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं.
गुड़ का करें दान
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के अनुसार, आज आपका शुभ रंग बादामी और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक सूर्य देव की आराधना करें. आज आप यदि गुड़ का दान करेंगे तो इससे आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


