Dainik Rashifal, 17 May 2026: आज वृश्चिक हार्ट-BP का रखें ध्यान, धनु का आर्थिक पक्ष मजबूत

Dainik Rashifal, 17 May 2026: आज वृश्चिक हार्ट-BP का रखें ध्यान, धनु का आर्थिक पक्ष मजबूत

Today Horoscope 17 May 2026: आज का दैनिक राशिफल वृश्चिक राशिवालों को सावधान करता है. उनको अपने हार्ट और बीपी का ध्यान रखना होगा, नहीं तो इससे जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है. धनु वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत है, बिजनेस में सहजता रहेगी. निवेश और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास सफल रहेंगे. मकर वालों के लिए आज का दिन नई खरीद फरोख्त और सुखों में वृद्धि का है. आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. कुंभ वाले आज निवेश न करें, गणेश जी की पूजा से दिन की शुरुआत करें. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल और डेली टिप्स.

मेष राशिफल
आज मेष में उत्साह से काम करने की लगन बढ़ेगी. आर्थिक उन्नति के लिए नई प्लानिंग और सोच को लेकर आगे बढ़ेंगे. वहीं जो लोग जॉब में हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है. निवेश और पैतृक संपत्ति को लेकर गतिविधियां तेज हो सकती हैं. व्यापार के स्तर को बढ़ाने के लिए आज मार्केटिंग से संबंधित कार्यों पर अधिक बल दें. अचानक से कोई पुराना अटका हुआ काम बनता दिखेगा, रिश्तों को लेकर आज वाद-विवाद की संभावना बन सकती है. मन खराब हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है. आज सूर्य देव को जल चढ़ाकर दिन की शुरुआत करें,. भाग्य का साथ 58% है.

वृषभ राशिफल
आज वृषभ के यश वृद्धि का दिन है. आपके व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा, लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा, जो व्यापारिक स्तर पर अधिक लाभप्रद रहेगा. वहीं जो लोग जॉब में हैं, उन्हें कई चीजों को एक साथ लेकर आज चलना पड़ सकता है. वहीं आपकी मेहनत और प्रेजेंटेशन को सराहया जायेगा, आज धन खर्च की स्थिति भी बनती दिख रही है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर है, तामसिक भोजन से बचें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रिश्तों को लेकर सामान्य स्थिति है. आज मां दुर्गा का ध्यान का दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 82% है.

मिथुन राशिफल
आज मिथुन की तीव्रता से कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी, वहीं व्यक्तित्व का विस्तार और प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा. वित्तीय पक्ष में उतार-चढ़ाव रह सकता है, अधिक व्यय की स्थिति अभी बनती दिख रही है. हालांकि व्यापारिक स्तर पर लाभ होगा, लोगों से संपर्क बढ़ेंगे. आपके व्यक्तित्व का प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र में आपको सफल बनाएगा. वहीं जो लोग जॉब में हैं, उन्हें अचानक से कुछ परिवर्तन झेलना पड़ सकता हैं. वाद विवाद में ना पड़ें, रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल है. लोगों से मेलजोल बढ़ेगा. रिश्ते मजबूत होंगे, स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य है. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का 58% है.

कर्क राशिफल
आज कर्क का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा, लाभ की स्थितियां बनेंगी, आपके कार्यों में सफलता मिलेगी, यश अर्जित कर पाएंगे. जॉब को लेकर नए अवसर प्राप्त करेंगे. परिवर्तन के लिहाज से नई जॉब पाने में सफलता अर्जित कर पाएंगे. व्यापार को लेकर कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लोगों से संपर्क बढ़ाने का प्रयास करें. रिश्तों में मधुरता आएगी, आपसी सामंजस्य बढ़ेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज मां दुर्गा का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 76% है.

सिंह राशिफल
आज का दिन नयी सम्भावनाओं का तो है पर आज लोगो से सहयोग की कमी के कारण क्रोध और तनाव रहेगा, पर जिनको जॉब की तलाश है, उन्हें आज प्रयास जरूर करना चाहिये. प्रमोशन की संभावना बन रही है. आज अधिकार क्षेत्र मे वृद्धि के साथ आपके अनुशाषित आचरण को बल मिलेगा, वहीं सीनियर्स का सपोर्ट रहेगा. व्यापार में लेनदेन और साझेदारी में सजगता रखें. स्वाथ्य अनुकूल रहेगा, रिश्तों में सुधार पर जीवनसाथी को भवनात्मक बल देने की जरूरत रहेगी।. आज माँ दुर्गा का पूजन करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 77% है.

कन्या राशिफल
आज कन्या वालों का दिन गतिशील रहेगा, आप अपने निर्धारित कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे. अगर प्लानिंग पर ध्यान नहीं दिया तो कोई कारगर परिणाम नहीं मिलेगा, इसलिये आज के दिन की उपयोगिता को ध्यान में रखकर एकाग्रता से छोटे छोटे लक्ष्य बना करके उन्हें पूरे करते हुये आगे बढ़ें. जॉब मे सम्पर्क क्षेत्र बढ़ेगा, नये प्रयास सफल रहेंगे. वहीं व्यापार को लेकर कुछ अधिक व्यस्तता रह सकती है. निवेश और लेनदेन बहुत सोच समझकर करें. स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन कमजोर रह सकता है, वहीं परिवारिक रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी. दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा. एक दूसरे के साथ समय बिताएं. आज भगवान गणेश का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 58% है.

तुला राशिफल
तुला के लिये आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आएगा, भाग्य का साथ रहेगा. नई जिम्मेदारियों का भी सामना करना पड़ सकता है. आज अपने कार्य पर फोकस करेंगे, तो अधिक सफल रहेंगे. व्यापार के विस्तार के लिये बहुत अच्छा समय है. विस्तार के नये रास्ते मिलेंगे, व्यापारिक योजनाओं को क्रियान्वित करने का समय रहेगा. आज लाभ हानि को सोचे बिना सही निर्णय लेकर काम करने पर ध्यान दें. जॉब में अनुकूलता रहेगी, स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग रहें. आज भगवान गणेश का ध्यान कर कार्य की शुरुआत करें
भाग्य का साथ 68% है.

वृश्चिक राशिफल
आज वृश्चिक के लिए दिन भागदौड़ भर रहेगा. व्यापारिक कार्यों में गति रहेगी, विस्तार और लाभ के प्रयास सफल होंगे. जॉब करने वाले का दिन सामान्य है. आज सतर्कता से कार्य करना चाहिए. व्यापार में लाभ और विस्तार करना आज सरल और फायदेमंद रहेगा. विरोधी भी आज सक्रिय रहेंगे. रिश्तों के लिहाज से दिन उतार-चढ़ाव रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर सामान्य स्थितियां रहेंगी, पर हाई बीपी और हार्ट से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं. जल का सेवन अधिक करें. हनुमान जी का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 56% है.

धनु राशिफल
आज धनु के लिए विस्तार और वृद्धि का दिन रहेगा. सहजता से कार्य संपन्न होंगे. लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो आपकी व्यवहारिकता और सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने में सहायक रहेगा. जॉब की अपेक्षा व्यापार को लेकर आज अधिक सहजता रहेगी, विस्तार कर सकते हैं. निवेश और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास सफल रहेंगे, वहीं जॉब में आधिकारिक वर्ग से कुछ तनाव मिल सकता है. सचेत रहें, पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ मिलेगा, परेशानियां कम होंगी. आज भगवान विष्णु का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 55% है.

मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिये आज का दिन लाभ की स्थितियां लेकर आएगा. दोपहर के बाद कार्यों में अधिक सहजता रहेगी. आज मन को दृढ़ रखकर कार्य करने की आवश्यकता है. आप अपने लक्ष्य और कार्यों से भटक सकते हैं. ओवरकॉन्फिडेंस भी बड़ी बधा बन सकता है. आज आपकी तरक्की में व्यापारिक गति रहेगी, वहीं जॉब में भी सहजता अनुभव करेंगे. पारिवारिक दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम है. नई खरीद फरोख्त और सुखों में वृद्धि रहेगी, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज भगवान शंकर का ध्यान करके कार्य की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 54% है.

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लिए आज का दिन नई संभावनाओं का है, आर्थिक पक्ष की उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. नए लोगों से मिलना आपकी सामाजिक पृष्ठभूमि को मजबूत करेगा. किसी की बातों में आकर या प्रलोभनवश गलत जगह निवेश कर सकते हैं, सजग रहें. आज जॉब को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही ना करें. व्यापारिक वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहेगा. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे. आज घूमने फिरने का माहौल आपको उत्साहित रखेगा. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आज भगवान गणेश का ध्यान करके कार्य की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 52% है.

मीन राशिफल
आज मीन के दिन की शुरुआत कुछ धीमी रह सकती है. अधिक परिश्रम की जरूरत है, जितना फोकस होंगे, कामों के प्रति उतना सफलता अर्जित कर पायेंगे. दोपहर से कार्यक्षेत्र में अनुकूलताएं बढ़ेंगी, छोटी सी परेशानी भी आज आपको अधिक विचलित कर सकती है. उच्च मनोबल से कार्य करें, नहीं तो अचानक से कोई निर्णय आप गलत ले सकते हैं. जॉब और व्यापार दोनों ही सामान्य से बेहतर रहेंगे. विद्यार्थी वर्ग को भी आज सफलता प्राप्त होगी. परिणाम की सकारात्मक पर ध्यान दें. रिश्ते सहज रहेंगे. आज स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आज भगवान शंकर का ध्यान करके काम की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 56% है.

Source link

You May Have Missed