घर में कौन-सी तस्वीरें लगाना होता है शुभ? जानिए वास्तु शास्त्र की मान्यता

घर में कौन-सी तस्वीरें लगाना होता है शुभ? जानिए वास्तु शास्त्र की मान्यता

Last Updated:

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में उगते सूरज की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है. यह सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और तरक्की का प्रतीक है. विशेषज्ञों के मुताबिक इसे पूर्व दिशा में लगाना सबसे अच्छा रहता है, जबकि डूबते सूरज या युद्ध की तस्वीरों से बचना चाहिए.

फरीदाबाद: घर में लगी तस्वीरें सिर्फ दीवारों की शोभा नहीं बढ़ातीं, बल्कि उनका असर घर के माहौल और लोगों की सोच पर भी पड़ता है. यही वजह है कि वास्तु शास्त्र में कुछ खास तस्वीरों को बेहद शुभ माना गया है. इन्हीं में से एक है उगते हुए सूरज की तस्वीर. मान्यता है कि इसे घर या ऑफिस में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है मन शांत रहता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं. लेकिन अगर इसे गलत दिशा या गलत जगह पर लगाया जाए तो इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है.

उगते हुए सूरज की फोटो लगाने से पहले सावधानियां

Local18 से बातचीत में महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं घर में हमेशा उगते हुए सूरज की साफ और सुंदर तस्वीर ही लगानी चाहिए. तस्वीर ऐसी हो जिसमें सूरज स्पष्ट दिखाई दे रहा हो और उसका फ्रेम भी अच्छा हो. फटी हुई या खंडित तस्वीर कभी नहीं लगानी चाहिए. वास्तु के अनुसार उगते सूरज की तस्वीर घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है और परिवार में सुख-शांति बनाए रखती है.

कौन सी दिशा में लगाएं फोटो

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं उगते सूरज की तस्वीर लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व मानी जाती है. अगर पूर्व दिशा में जगह न हो तो इसे दक्षिण दिशा में भी लगाया जा सकता है. लेकिन उत्तर और पश्चिम दिशा में ऐसी तस्वीर लगाने से बचना चाहिए. बेडरूम में खासकर पति-पत्नी के कमरे में उगते सूरज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. इसे ड्राइंग रूम, हॉल या ऑफिस में लगाया जा सकता है.

क्या होता है फायदा

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं उगते सूरज की तस्वीर व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाती है और जीवन में नई उम्मीद लेकर आती है. जैसे सूरज सुबह निकलकर पूरे संसार को रोशनी देता है वैसे ही यह तस्वीर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. मान्यता है कि सूर्य भगवान की कृपा से घर में दरिद्रता नहीं आती और परिवार तरक्की करता है.

घर में डूबते सूरज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं घर में डूबते सूरज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. इसके अलावा रोते हुए बच्चे, युद्ध या महाभारत जैसी लड़ाई की तस्वीरें भी वास्तु के अनुसार शुभ नहीं मानी जातीं. कुछ लोग सजावट के लिए ताजमहल की तस्वीर भी लगा लेते हैं लेकिन वास्तु में इसे सही नहीं माना गया है, क्योंकि ताजमहल एक मकबरा है. कांटेदार पौधों की तस्वीरें लगाने से भी बचना चाहिए.

घर में कौनसी तस्वीर लगाएं

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं घर में हमेशा ऐसी तस्वीरें लगानी चाहिए जो सुख, शांति और समृद्धि का संदेश दें. उगते हुए सूरज की तस्वीर इसी वजह से बेहद शुभ मानी जाती है. सूर्य भगवान ऊर्जा और उन्नति के प्रतीक हैं इसलिए रोज उनकी तस्वीर को प्रणाम करने से भी सकारात्मक असर पड़ता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

Previous post

Weekly Love Rashifal 18-24 May 2026:सिंह का होगा ब्रे​​कअप! 3 राशियों को मिलेगा लव पार्टनर

Next post

Adhik Maas 2026 Upay: 17 मई से अ​​धिकमास का प्रारंभ, ब्रह्म मुहूर्त में कर लें य​ह एक उपाय, लक्ष्मीनारायण होंगे प्रसन्न, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

You May Have Missed