Aaj Ka Kumbh Rashifal 16 May 2026: अटके काम बनेंगे, करियर में दिखेगा सुधार, शनि अमावस्या प
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 16 May 2026: 16 मई 2026 को कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर और भविष्य को लेकर फोकस बढ़ने वाला दिन रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है. शनि अमावस्या पर दान-पुण्य और शनिदेव की पूजा करना शुभ माना गया है. चना, गुड़ और सरसों तेल का दीपक जलाने से अटके कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 16 May 2026: 16 मई 2026 शनिवार को शनि अमावस्या के विशेष संयोग में कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार आज कुंभ राशि के लोग अपने करियर और भविष्य को लेकर काफी गंभीर नजर आएंगे. लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश सफल हो सकती है. परिवार का सहयोग मिलेगा, वहीं कुछ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ सकते हैं. शनि अमावस्या के अवसर पर दान-पुण्य और शनिदेव की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं.
करियर को लेकर बढ़ेगा फोकस
आज कुंभ राशि के जातक अपने काम और करियर को लेकर पूरी गंभीरता दिखा सकते हैं. आप अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट नजर आएंगे और लगातार मेहनत करते रहेंगे. काम को नए नजरिए और अलग दृष्टिकोण से देखने की कोशिश आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी. भविष्य को स्थिर बनाने की सोच आज आपके निर्णयों में दिखाई दे सकती है.
अटके हुए कामों में मिल सकती है सफलता
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार लंबे समय से रुके या फंसे हुए कार्यों पर आज ध्यान देने का सही समय है. यदि आप लगातार प्रयास करते रहेंगे तो पुराने अटके कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. आज लिया गया सही फैसला आगे चलकर लाभ दिला सकता है.
परिवार का मिलेगा पूरा सहयोग
आज परिवार का साथ और समर्थन आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा. परिवार के लोगों के साथ समय बिताने और एंजॉयमेंट का मौका मिल सकता है. घरेलू माहौल सकारात्मक बना रहेगा, जिससे मानसिक शांति महसूस होगी.
खर्च बढ़ सकते हैं, स्वास्थ्य का रखें ध्यान
आज के दिन कुछ अतिरिक्त खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. वहीं स्वास्थ्य की बात करें तो पैरों में दर्द या थकान की समस्या महसूस हो सकती है. ज्यादा भागदौड़ से बचने की सलाह दी गई है.
शनि अमावस्या पर करें ये खास उपाय
आज शनि अमावस्या होने के कारण शनिदेव की पूजा विशेष फलदायी मानी जा रही है. शनिदेव को चना, गुड़ और दाल के बड़े अर्पित करने से लाभ मिल सकता है. साथ ही जरूरतमंद लोगों को दान करना शुभ रहेगा. मान्यता है कि आज के दिन दान-पुण्य करने से रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं और जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं.
पितरों को याद कर करें दान
ज्योतिषाचार्या शक्ति के मुताबिक यदि आज पितरों को याद करते हुए दान किया जाए तो विशेष लाभ मिल सकता है. इससे जीवन में चल रही परेशानियां कम होने और अटके कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं.
शनिदेव के सामने जलाएं सरसों तेल का दीपक
आज शनिदेव के मंदिर में सरसों तेल का दीपक जलाना शुभ माना गया है. छोटे-छोटे धार्मिक उपाय आपके जीवन में ग्रोथ और सफलता लेकर आ सकते हैं.
आज का लकी कलर और नंबर
लकी कलर: हरा और पीला
लकी नंबर: 1 और 9
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें


